संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य 01 किलो 2 सौ ग्रांम नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार थाना दुधारा पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण / चेकिंग के दौरान अभियुक्त सलाहुद्दीन पुत्र समसुद्दीन निवासी सेमरियावां थाना दुधारा को कड़जा मोड़ नहर पुलिया के पास से 01 किलो 2 सौ ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 407 / 2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण उ0नि0 अमरनाथ यादव, हे0कां0 दिनेश कुमार, कां0 आशुतोष पाण्डेय, कां0 विशाल सिंह शामिल रहे।