Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर जिले में स्नातक चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी जुट गई है। 30 जनवरी को होने वाले गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय मे आयोजित बैठक मे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की मौजूदगी के बीच पूर्व सदर विधायक व कद्दावर नेता दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ़ जय चौबे ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए प्रत्याशी करुनाकान्त मौर्य की जीत सुनिश्चित करने का प्रण दिलाया, पूर्व सदर विधायक जय चौबे ने बीजेपी की खुशफहमी को दूर करने का दावा करते हुए  कहा कि अखिलेश यादव ने मौर्य समाज के बेटे को टिकट देकर पिछड़े समाज का सम्मान किया है, इस सम्मान को बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। पूर्व विधायक जय चौबे ने  कहा कि स्नातक चुनाव में संतकबीरनगर जिले की महत्वपूर्ण भूमिका होगी इसलिए करुणाकांत मौर्य को विजई बनाने के लिए हर संभव प्रयास हम सब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ग्रेजुएट समाज को बेरोजगारी का दंश झेला रहा है। यह एक सुनहरा मौका है। स्नातक मतदाता करूणाकांत मौर्य को विजई बनाकर सदन में भेजने का काम करें जिससे उनकी आवाज सदन में मजबूती से उठाई जाए।

BJP की खुशफहमी को दूर करेंगे स्नातक मतदाता – जय चौबे 

Leave a Reply

error: Content is protected !!