Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट (पंचायत) प्रेम रंजन सिंह ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में जनपद संत कबीर नगर के विकास खण्ड बेलहर कला के रिक्त 01 सदस्य क्षेत्र पंचायत पद, 32- लोहरौली ठकुराई (महिला) के वैधानिक रूप से रिक्त होने पर उप निर्वाचन कराये जाने की घोषणा कर दी गयी है। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 24 जनवरी 2023 (पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक) नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की तिथि, 25 जनवरी 2023 (पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक) नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, 27 जनवरी 2023 (पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक) उम्मीदवारी वापस लेने का तथा 27 जनवरी 2023 को (अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक) प्रतीक आवंटन की तिथि निर्धारित की गयी है। 09 फरवरी 2023 को प्रातः 07 बजे अपरान्ह 05 बजे तक मतदान की तिथि एवं दिनंाक 10 फरवरी 2023 (प्रातः 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक) मतगणना कार्य सम्पन्न कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त समय सारिणी के मघ्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी सम्बंधित कार्यालय खुले रखने और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही सम्पन्न कराये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये है।

संतकबीरनगर-रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन के लिए डीएम.ने की अधिसूचना जारी

 

 

संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट (पंचायत) प्रेम रंजन सिंह ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में जनपद संत कबीर नगर के विकास खण्ड बेलहर कला के रिक्त 01 सदस्य क्षेत्र पंचायत पद, 32- लोहरौली ठकुराई (महिला) के वैधानिक रूप से रिक्त होने पर उप निर्वाचन कराये जाने की घोषणा कर दी गयी है। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 24 जनवरी 2023 (पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक) नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की तिथि, 25 जनवरी 2023 (पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक) नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, 27 जनवरी 2023 (पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक) उम्मीदवारी वापस लेने का तथा 27 जनवरी 2023 को (अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक) प्रतीक आवंटन की तिथि निर्धारित की गयी है। 09 फरवरी 2023 को प्रातः 07 बजे अपरान्ह 05 बजे तक मतदान की तिथि एवं दिनंाक 10 फरवरी 2023 (प्रातः 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक) मतगणना कार्य सम्पन्न कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त समय सारिणी के मघ्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी सम्बंधित कार्यालय खुले रखने और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही सम्पन्न कराये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!