![]()
संतकबीरनगर। मंगलवार को सेमरियावा ब्लाक सभागार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलओ का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सेमरियावा ब्लाक सभागार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलओ का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार ने कहा कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण का काम पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी से करें। घर घर जाकर मतदाता सूची में जोड़ने, विलोपन, संशोधन करें। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करें। इस कार्य में किसी तरह की कोई भी लापरवाही न करें।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) दीप श्रीवास्तव, अमरेंद्र शाही, दुर्गेश गौड़, राघवेंद्र यादव, राधेश्याम जायसवाल आदि मौजूद रहे।