सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     कानपुर में आठ जनवरी को होने वाले ‘आगाज 2022 एकता का महापर्व’ कार्यक्रम में शिरकत करने पूर्व चेयरमैन मेंहदावल मोतीलाल जायसवाल और उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनर्जी लाल अग्रहरि हजारों व्यापारियों के जत्थे के साथ पहुंचेंगे। कार्यक्रम आगाज 2022 को सफल बनाने के उद्देश्य में जुटे दोनों दिग्गज व्यापारी नेताओं ने आज व्यापारियों और वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों के साथ खलीलाबाद के गोला बाजार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। कानपुर के रेलवे ग्राउंड निराला नगर में आगामी 08 जनवरी को आयोजित होने जा रहे आगाज़ 2022 कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए नगरपंचायत मेंहदावल के पूर्व चेयरमैन तथा मौजूदा चेयरमैन के प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी के द्वारा आगाज 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बतौर मुख्यातिथि के रूप में भारत सरकार के मंत्री पीयूष गोयल रहेंगे जबकि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्यनीय आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी का मार्गदर्शन हम सबको मिलेगा। उन्होंने व्यापारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि रेलवे ग्राउंड निराला नगर कानपुर में 08 जनवरी को आयोजित आगाज 2022 कार्यक्रम में ज्यादे से ज्यादे की संख्या में पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम व्यापारी समाज का बहुत बड़ा सम्मेलन है जिसमे व्यापारी एकता के साथ 2022 मे पुनः भाजपा की सरकार लाये जाने का हम सभी व्यापारी संकल्प लेंगे क्योंकि भाजपा में ही व्यापारियों का हित सुरक्षित है, अन्य सरकारों के कार्यकाल में व्यापारी असुरक्षित था, आये दिन व्यापारियों के साथ अपहरण, छिनैती, लूट आदि की घटनाएं होती थी लेकिन भाजपा की सरकार में इन घटनाओं पर लगाम लगा है इसलिए व्यापारियों ने पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार लाने का मन बना लिया है।वही उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनर्जी लाल अग्रहरी ने कहा कि आज व्यापारी समाज भाजपा के साथ है तथा इस बात के लिए संकल्पित है कि 2022 के चुनाव में भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 300 प्लस सीट जितवाते हुए पुनः प्रचंड बहुमत वाली भाजपा सरकार प्रदेश में बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में व्यापारियों ने भयमुक्त वातावरण में व्यापार किया है इसलिए 2022 में भाजपा सरकार बनाने को कृत संकल्पित है। अभी हाल ही में व्यापारियों के एक अन्य संगठन के द्वारा लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर आगाज 2022 कार्यक्रम का विरोध दर्ज कराने की बात के सवाल पर उन्होंने कहा कि पता नही कौन है यह संगठन, उन्होंने कहा कि जिसने भी विरोध किया है उसकी मानसिकता ठीक नही वो आताताई है।

हजारों व्यापारियों के जत्थे के साथ कानपुर पहुंचेंगे “मोती लाल-बनर्जी अग्रहरि”

 

 

कानपुर में आठ जनवरी को होने वाले ‘आगाज 2022 एकता का महापर्व’ कार्यक्रम में शिरकत करने पूर्व चेयरमैन मेंहदावल मोतीलाल जायसवाल और उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनर्जी लाल अग्रहरि हजारों व्यापारियों के जत्थे के साथ पहुंचेंगे। कार्यक्रम आगाज 2022 को सफल बनाने के उद्देश्य में जुटे दोनों दिग्गज व्यापारी नेताओं ने आज व्यापारियों और वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों के साथ खलीलाबाद के गोला बाजार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। कानपुर के रेलवे ग्राउंड निराला नगर में आगामी 08 जनवरी को आयोजित होने जा रहे आगाज़ 2022 कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए नगरपंचायत मेंहदावल के पूर्व चेयरमैन तथा मौजूदा चेयरमैन के प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी के द्वारा आगाज 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बतौर मुख्यातिथि के रूप में भारत सरकार के मंत्री पीयूष गोयल रहेंगे जबकि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्यनीय आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी का मार्गदर्शन हम सबको मिलेगा। उन्होंने व्यापारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि रेलवे ग्राउंड निराला नगर कानपुर में 08 जनवरी को आयोजित आगाज 2022 कार्यक्रम में ज्यादे से ज्यादे की संख्या में पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम व्यापारी समाज का बहुत बड़ा सम्मेलन है जिसमे व्यापारी एकता के साथ 2022 मे पुनः भाजपा की सरकार लाये जाने का हम सभी व्यापारी संकल्प लेंगे क्योंकि भाजपा में ही व्यापारियों का हित सुरक्षित है, अन्य सरकारों के कार्यकाल में व्यापारी असुरक्षित था, आये दिन व्यापारियों के साथ अपहरण, छिनैती, लूट आदि की घटनाएं होती थी लेकिन भाजपा की सरकार में इन घटनाओं पर लगाम लगा है इसलिए व्यापारियों ने पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार लाने का मन बना लिया है।वही उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनर्जी लाल अग्रहरी ने कहा कि आज व्यापारी समाज भाजपा के साथ है तथा इस बात के लिए संकल्पित है कि 2022 के चुनाव में भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 300 प्लस सीट जितवाते हुए पुनः प्रचंड बहुमत वाली भाजपा सरकार प्रदेश में बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में व्यापारियों ने भयमुक्त वातावरण में व्यापार किया है इसलिए 2022 में भाजपा सरकार बनाने को कृत संकल्पित है। अभी हाल ही में व्यापारियों के एक अन्य संगठन के द्वारा लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर आगाज 2022 कार्यक्रम का विरोध दर्ज कराने की बात के सवाल पर उन्होंने कहा कि पता नही कौन है यह संगठन, उन्होंने कहा कि जिसने भी विरोध किया है उसकी मानसिकता ठीक नही वो आताताई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!