Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर। पुलिस की वर्दी केवल कानून का इकबाल बुलंद करने का प्रतीक नहीं, बल्कि आम आदमी के भरोसे की पहचान भी होती है। इसी भरोसे, अनुशासन और जनसंवाद की कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले दुर्गेश कुमार पांडेय को बखिरा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी के पीआरओ के रूप में सेवाएं दे रहे श्री पांडेय को अब थाने की कमान सौंपकर सीधे जनसमस्याओं, कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की चुनौतियों के बीच नई जिम्मेदारी दी गई है। दुर्गेश कुमार पांडेय का पुलिसिंग अनुभव केवल कार्यालयी कार्यों तक सीमित नहीं रहा है। इससे पहले महुली थाने के थानाध्यक्ष के रूप में उनकी कार्यशैली लोगों के बीच चर्चा में रही। थाने के कायाकल्प और सुंदरीकरण के साथ उन्होंने पुलिस कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। थाने पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनना, उनके निस्तारण में तत्परता दिखाना और पुलिस-जनता के बीच संवाद की मजबूत कड़ी बनना उनकी कार्यशैली के प्रमुख पक्ष रहे। पुलिसिंग में सख्ती और संवेदनशीलता के संतुलन को महत्वपूर्ण मानने वाले श्री पांडेय जनता से मधुर संबंधों के साथ पुलिस मीडिया के बीच बेहतर समन्वय के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी कार्यशैली में संवाद को विवाद से पहले और समाधान को शिकायत से आगे रखने की सोच दिखाई देती है। अब बखिरा की जिम्मेदारी उनके सामने नई चुनौती और नया अवसर दोनों लेकर आई है। क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, फरियादियों की सुनवाई और पुलिस की सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों की अपेक्षाएं भी उनसे जुड़ी हैं।  

बखिरा थाने की कमान दुर्गेश कुमार पांडेय के हाथ, अनुभव और जनसंवाद से मजबूत होगी पुलिसिंग

 

संतकबीरनगर। पुलिस की वर्दी केवल कानून का इकबाल बुलंद करने का प्रतीक नहीं, बल्कि आम आदमी के भरोसे की पहचान भी होती है। इसी भरोसे, अनुशासन और जनसंवाद की कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले दुर्गेश कुमार पांडेय को बखिरा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी के पीआरओ के रूप में सेवाएं दे रहे श्री पांडेय को अब थाने की कमान सौंपकर सीधे जनसमस्याओं, कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की चुनौतियों के बीच नई जिम्मेदारी दी गई है।

दुर्गेश कुमार पांडेय का पुलिसिंग अनुभव केवल कार्यालयी कार्यों तक सीमित नहीं रहा है। इससे पहले महुली थाने के थानाध्यक्ष के रूप में उनकी कार्यशैली लोगों के बीच चर्चा में रही। थाने के कायाकल्प और सुंदरीकरण के साथ उन्होंने पुलिस कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। थाने पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनना, उनके निस्तारण में तत्परता दिखाना और पुलिस-जनता के बीच संवाद की मजबूत कड़ी बनना उनकी कार्यशैली के प्रमुख पक्ष रहे।

पुलिसिंग में सख्ती और संवेदनशीलता के संतुलन को महत्वपूर्ण मानने वाले श्री पांडेय जनता से मधुर संबंधों के साथ पुलिस मीडिया के बीच बेहतर समन्वय के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी कार्यशैली में संवाद को विवाद से पहले और समाधान को शिकायत से आगे रखने की सोच दिखाई देती है।

अब बखिरा की जिम्मेदारी उनके सामने नई चुनौती और नया अवसर दोनों लेकर आई है। क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, फरियादियों की सुनवाई और पुलिस की सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों की अपेक्षाएं भी उनसे जुड़ी हैं।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!