Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     मरीजों के दर्द को मुस्कान में बदलने वाला फरिश्ता चला गया,मगहर की आंखें नम और दिल उदास   डॉक्टर बंगाली का जाना चिकित्सा जगत की अपूरणीय क्षति सेवा संस्कार और संवेदना की जीवंत मिसाल थे विनय कृष्ण विश्वास     न कोई भेदभाव न कोई दिखावा बस इंसानियत ही थी पहचान, मगहर ने खोया अपना सबसे बड़ा हमदर्द     रिपोर्ट -कुलदीप‌ मिश्र संतकबीरनगर: कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं जिनकी पहचान उनके पद प्रतिष्ठा अथवा धन- संपत्ति से नहीं बल्कि उनके व्यवहार,संस्कार और मानवता के प्रति समर्पण से बनती है। ऐसे ही विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे नगर पंचायत मगहर के मुख्य मार्ग धोबी टोला स्थित बंगाली क्लीनिक के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय चिकित्सक डाँ० विनय कृष्ण विश्वास जिन्हें पूरा क्षेत्र स्नेह और सम्मान से डॉक्टर बंगाली कहकर पुकारता था। बीती रात्रि उनके आकस्मिक निधन की खबर ने मगहर कस्बे से लेकर आसपास के ग्रामीण अंचलों तक शोक की ऐसी लहर पैदा कर दी मानो हर घर ने अपना कोई आत्मीय अभिभावक खो दिया हो। वर्ष 2007 में उनसे हुई मेरी पहली मुलाकात धीरे-धीरे आत्मीय संबंधों में बदल गई। वे मेरे लिए केवल चिकित्सक नहीं अपितु अभिभावक,मार्गदर्शक और संकट की घड़ी में संबल देने वाले संरक्षक थे। उनके व्यक्तित्व में विनम्रता की गरिमा, सज्जनता की सुगंध और संस्कारों की गहरी छाप थी। जाति-पाति,धर्म-मजहब और अमीरी-गरीबी की दीवारों से ऊपर उठकर हर व्यक्ति को सम्मान देना उनकी सहज कार्यशैली का हिस्सा था। उनके चेहरे पर सदा खिली रहने वाली मुस्कान मरीजों के आधे दर्द को तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही कम कर देती थी। चिकित्सा उनके लिए महज पेशा नहीं पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प था। मेरे जीवन की एक घटना उनकी संवेदनशीलता और चिकित्सकीय तत्परता की साक्षात गवाही देती है। एक मार्ग दुर्घटना में मेरे पैर में टांके लगे थे, लेकिन घाव पकने के कारण टांके टूट गए। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने स्थिति गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जाने की सलाह दी। मैंने डॉक्टर बंगाली को फोन किया तो उनका आत्मीय उत्तर था हम किस दिन रात के लिए हैं? परेशानी में जिला अस्पताल क्यों चले गए? घबराइए मत आइये एक सप्ताह में ठीक कर दूंगा। क्लीनिक पहुंचने पर उन्होंने दर्जनों मरीजों के बीच मुझे प्राथमिकता देते हुए तत्काल उपचार शुरू किया। बड़ी कुशलता और सावधानी से टांके निकालकर घाव की सफाई की दवा लगाई और पट्टी बांधी। उनके आत्मविश्वास और उपचार पर भरोसा ऐसा था कि एक सप्ताह में घाव पूरी तरह ठीक हो गया। यह केवल मेरा अनुभव नहीं बल्कि उन हजारों मरीजों की कहानी है जिनके शारीरिक दर्द के साथ-साथ मानसिक भय को भी उन्होंने अपने स्नेह,अनुभव और चिकित्सा कौशल से दूर किया। लगभग तीन दशकों का उनका चिकित्सा अनुभव मरीजों के प्रति समर्पण, समय पर उपचार सहज उपलब्धता और आत्मीय व्यवहार उन्हें आम चिकित्सकों की भीड़ से अलग पहचान देते थे। उनके दवाखाने से निराश और परेशान पहुंचने वाले मरीज अक्सर संतोष उम्मीद और मुस्कान लेकर लौटते थे। वे दवा के साथ भरोसा उपचार के साथ हौसला और चिकित्सा के साथ इंसानियत भी बांटते थे। यही उनकी सबसे बड़ी पूंजी थी।आज जब डॉक्टर बंगाली हमारे बीच नहीं हैं तब उनकी स्मृतियां,उनका स्नेह और उनके सेवा कार्य ही हमारी धरोहर हैं। सचमुच किसी चिकित्सक की महानता केवल इस बात से नहीं आंकी जाती कि उसने कितने मरीजों का उपचार किया बल्कि इस बात से भी होती है कि कितने टूटे हुए मनों में उसने जीने का विश्वास जगाया। डॉ. विनय कृष्ण विश्वास ने मगहर की धरती पर इसी विश्वास को वर्षों तक जीवित रखा। उनका जाना केवल एक चिकित्सक का निधन नहीं बल्कि सेवा, संवेदना और मानवीय रिश्तों के एक युग का अवसान है। ऐसे ही अवसर पर कवि की अमर पंक्तियां बरबस याद आती हैं "हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पे रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा।' निस्संदेह, ऐसे सेवाभावी और संवेदनशील व्यक्तित्व सदियों में जन्म लेते हैं। मैं इस असहनीय दुःख से निशब्द हूं। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार आत्मीयजनों, सहयोगियों, मरीजों और उनके असंख्य शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। डॉक्टर साहब! आप शरीर से भले ही विदा हो गए लेकिन मगहर के हजारों दिलों में आपकी मुस्कान, आपका स्नेह और आपकी इंसानियत हमेशा जीवित रहेगी। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि!

धरती के दूसरे भगवान थे मगहर के डॉक्टर बंगाली, उनके जाने से सूना हो गया हजारों दिलों का संसार

 

 

मरीजों के दर्द को मुस्कान में बदलने वाला फरिश्ता चला गया,मगहर की आंखें नम और दिल उदास

 

डॉक्टर बंगाली का जाना चिकित्सा जगत की अपूरणीय क्षति सेवा संस्कार और संवेदना की जीवंत मिसाल थे विनय कृष्ण विश्वास

 

 

न कोई भेदभाव न कोई दिखावा बस इंसानियत ही थी पहचान, मगहर ने खोया अपना सबसे बड़ा हमदर्द

 

 

रिपोर्ट -कुलदीप‌ मिश्र

संतकबीरनगर: कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं जिनकी पहचान उनके पद प्रतिष्ठा अथवा धन- संपत्ति से नहीं बल्कि उनके व्यवहार,संस्कार और मानवता के प्रति समर्पण से बनती है। ऐसे ही विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे नगर पंचायत मगहर के मुख्य मार्ग धोबी टोला स्थित बंगाली क्लीनिक के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय चिकित्सक डाँ० विनय कृष्ण विश्वास जिन्हें पूरा क्षेत्र स्नेह और सम्मान से डॉक्टर बंगाली कहकर पुकारता था। बीती रात्रि उनके आकस्मिक निधन की खबर ने मगहर कस्बे से लेकर आसपास के ग्रामीण अंचलों तक शोक की ऐसी लहर पैदा कर दी मानो हर घर ने अपना कोई आत्मीय अभिभावक खो दिया हो। वर्ष 2007 में उनसे हुई मेरी पहली मुलाकात धीरे-धीरे आत्मीय संबंधों में बदल गई। वे मेरे लिए केवल चिकित्सक नहीं अपितु अभिभावक,मार्गदर्शक और संकट की घड़ी में संबल देने वाले संरक्षक थे। उनके व्यक्तित्व में विनम्रता की गरिमा, सज्जनता की सुगंध और संस्कारों की गहरी छाप थी। जाति-पाति,धर्म-मजहब और अमीरी-गरीबी की दीवारों से ऊपर उठकर हर व्यक्ति को सम्मान देना उनकी सहज कार्यशैली का हिस्सा था। उनके चेहरे पर सदा खिली रहने वाली मुस्कान मरीजों के आधे दर्द को तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही कम कर देती थी।

चिकित्सा उनके लिए महज पेशा नहीं पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प था। मेरे जीवन की एक घटना उनकी संवेदनशीलता और चिकित्सकीय तत्परता की साक्षात गवाही देती है। एक मार्ग दुर्घटना में मेरे पैर में टांके लगे थे, लेकिन घाव पकने के कारण टांके टूट गए। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने स्थिति गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जाने की सलाह दी। मैंने डॉक्टर बंगाली को फोन किया तो उनका आत्मीय उत्तर था हम किस दिन रात के लिए हैं? परेशानी में जिला अस्पताल क्यों चले गए? घबराइए मत आइये एक सप्ताह में ठीक कर दूंगा। क्लीनिक पहुंचने पर उन्होंने दर्जनों मरीजों के बीच मुझे प्राथमिकता देते हुए तत्काल उपचार शुरू किया। बड़ी कुशलता और सावधानी से टांके निकालकर घाव की सफाई की दवा लगाई और पट्टी बांधी। उनके आत्मविश्वास और उपचार पर भरोसा ऐसा था कि एक सप्ताह में घाव पूरी तरह ठीक हो गया। यह केवल मेरा अनुभव नहीं बल्कि उन हजारों मरीजों की कहानी है जिनके शारीरिक दर्द के साथ-साथ मानसिक भय को भी उन्होंने अपने स्नेह,अनुभव और चिकित्सा कौशल से दूर किया। लगभग तीन दशकों का उनका चिकित्सा अनुभव मरीजों के प्रति समर्पण, समय पर उपचार सहज उपलब्धता और आत्मीय व्यवहार उन्हें आम चिकित्सकों की भीड़ से अलग पहचान देते थे। उनके दवाखाने से निराश और परेशान पहुंचने वाले मरीज अक्सर संतोष उम्मीद और मुस्कान लेकर लौटते थे। वे दवा के साथ भरोसा उपचार के साथ हौसला और चिकित्सा के साथ इंसानियत भी बांटते थे। यही उनकी सबसे बड़ी पूंजी थी।आज जब डॉक्टर बंगाली हमारे बीच नहीं हैं तब उनकी स्मृतियां,उनका स्नेह और उनके सेवा कार्य ही हमारी धरोहर हैं। सचमुच किसी चिकित्सक की महानता केवल इस बात से नहीं आंकी जाती कि उसने कितने मरीजों का उपचार किया बल्कि इस बात से भी होती है कि कितने टूटे हुए मनों में उसने जीने का विश्वास जगाया। डॉ. विनय कृष्ण विश्वास ने मगहर की धरती पर इसी विश्वास को वर्षों तक जीवित रखा। उनका जाना केवल एक चिकित्सक का निधन नहीं बल्कि सेवा, संवेदना और मानवीय रिश्तों के एक युग का अवसान है। ऐसे ही अवसर पर कवि की अमर पंक्तियां बरबस याद आती हैं “हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पे रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा।’ निस्संदेह, ऐसे सेवाभावी और संवेदनशील व्यक्तित्व सदियों में जन्म लेते हैं। मैं इस असहनीय दुःख से निशब्द हूं। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार आत्मीयजनों, सहयोगियों, मरीजों और उनके असंख्य शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। डॉक्टर साहब! आप शरीर से भले ही विदा हो गए लेकिन मगहर के हजारों दिलों में आपकी मुस्कान, आपका स्नेह और आपकी इंसानियत हमेशा जीवित रहेगी। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि!

Leave a Reply

error: Content is protected !!