सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है       पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष। संतकबीरनगर। पीस पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को राजेन्द्र पटेल के नेतृत्व में भारी सख्या में कुर्मी समाज ने पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं खलीलाबाद के पूर्व विधायक डॉ0 अय्यूब को समर्थन दिया। इस अवसर पर डॉ0 अय्यूब ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। डॉ0 अय्यूब कुर्मी समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वे सियासत में रहकर ईमानदारी से खलीलाबाद में विकास कार्य किया है जो आज भी शहर से गांव तक देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय मे सर्व समाज का उन्हें आपार समर्थन देकर ताकत देने का कार्य कर रहे है जिसके लिए आजीवन ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आज तक सभी दलों ने पिछड़े वर्गों, दलितों और मुसलमानों का शोषण किया है। धर्म और जाति की राजनीति को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि सभी समाज का बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करके और उनकी आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए पीस पार्टी ने सभी समाजो को जगाने के लिए राज्यभर में स्वराज यात्रा का आयोजन किया। बैठक को राष्ट्रीय प्रवक्ता नेकी महराज, जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने संबोधित किया। इस अवसर पर जनार्दन पटेल, रविन्द्र पटेल, शम्भु चौधरी, राम मिलन चौधरी, फूल चन्द्र चौधरी, राम चेत चौधरी, हरिहर चौधरी, बैजनाथ चौधरी, संत राम चौधरी, सत्य नारायण चौधरी सहित भारी सख्या पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये।     PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

संतकबीरनगर-कुर्मी समाज ने पीस पार्टी को दिया समर्थन

 

 

 

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
संतकबीरनगर। पीस पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को राजेन्द्र पटेल के नेतृत्व में भारी सख्या में कुर्मी समाज ने पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं खलीलाबाद के पूर्व विधायक डॉ0 अय्यूब को समर्थन दिया। इस अवसर पर डॉ0 अय्यूब ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। डॉ0 अय्यूब कुर्मी समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वे सियासत में रहकर ईमानदारी से खलीलाबाद में विकास कार्य किया है जो आज भी शहर से गांव तक देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय मे सर्व समाज का उन्हें आपार समर्थन देकर ताकत देने का कार्य कर रहे है जिसके लिए आजीवन ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आज तक सभी दलों ने पिछड़े वर्गों, दलितों और मुसलमानों का शोषण किया है। धर्म और जाति की राजनीति को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि सभी समाज का बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करके और उनकी आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए पीस पार्टी ने सभी समाजो को जगाने के लिए राज्यभर में स्वराज यात्रा का आयोजन किया। बैठक को राष्ट्रीय प्रवक्ता नेकी महराज, जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने संबोधित किया। इस अवसर पर जनार्दन पटेल, रविन्द्र पटेल, शम्भु चौधरी, राम मिलन चौधरी, फूल चन्द्र चौधरी, राम चेत चौधरी, हरिहर चौधरी, बैजनाथ चौधरी, संत राम चौधरी, सत्य नारायण चौधरी सहित भारी सख्या पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये।

 

 

PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

error: Content is protected !!