सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर- जनता के द्वार हर रोज़ दस्तक देकर उन्हें पार्टी की नीतियों और जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ 2022 मे पुनः भाजपा की सरकार बनाने की अपील करने वाले विधानसभा सीट खलीलाबाद के प्रबल दावेदारों में से एक युवा नेता अंकुर राज तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान सपा पर जमकर तंज कसा।उन्होंने कहा कि, यूपी में पहले हर तीसरे चौथे दिन दंगा हुआ करता था, लेकिन हमारी सरकार ने प्रदेश को दंगामुक्त बनाया. वहीं, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने माफिया और अपराधियों पर कार्रवाई कर प्रदेश को भयमुक्त बनाया।भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी ने कहा कि हमारी सरकार में उन बाहुबलियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही हुई जिन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा जमा रखे थे, ऐसे आपराधिक छवि वालों को हमारी सरकार ने जमींदोज़ करने का काम किया।उन्होंने कहा कि, यूपी में सुरक्षा का वातावरण हमारी सरकार में इतना बेहतर हुआ कि अब सभी खुद को सुरक्षित पा रहे हैं। इसके साथ तमाम जनकल्याण कारी योजनाओं के क्रियान्वयन से करोड़ो गरीबो को लाभ मिला, गाँव से लेकर शहरी इलाके के करोड़ों गरीबो को आवास मिला,बेरोजगारों को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वाबलंबी बनाने का कार्य हमारी सरकार ने किया। इन सबको देख जनता दुबारा भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

दंगा और भयमुक्त सरकार चाहती है जनता- अंकुर राज तिवारी

संतकबीरनगर- जनता के द्वार हर रोज़ दस्तक देकर उन्हें पार्टी की नीतियों और जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ 2022 मे पुनः भाजपा की सरकार बनाने की अपील करने वाले विधानसभा सीट खलीलाबाद के प्रबल दावेदारों में से एक युवा नेता अंकुर राज तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान सपा पर जमकर तंज कसा।उन्होंने कहा कि, यूपी में पहले हर तीसरे चौथे दिन दंगा हुआ करता था, लेकिन हमारी सरकार ने प्रदेश को दंगामुक्त बनाया. वहीं, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने माफिया और अपराधियों पर कार्रवाई कर प्रदेश को भयमुक्त बनाया।भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी ने कहा कि हमारी सरकार में उन बाहुबलियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही हुई जिन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा जमा रखे थे, ऐसे आपराधिक छवि वालों को हमारी सरकार ने जमींदोज़ करने का काम किया।उन्होंने कहा कि, यूपी में सुरक्षा का वातावरण हमारी सरकार में इतना बेहतर हुआ कि अब सभी खुद को सुरक्षित पा रहे हैं। इसके साथ तमाम जनकल्याण कारी योजनाओं के क्रियान्वयन से करोड़ो गरीबो को लाभ मिला, गाँव से लेकर शहरी इलाके के करोड़ों गरीबो को आवास मिला,बेरोजगारों को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वाबलंबी बनाने का कार्य हमारी सरकार ने किया। इन सबको देख जनता दुबारा भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!