सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   जय चौबे को दुबारा विधायक बनाने की जनता से करी अपील संतकबीरनगर-विधायक जय चौबे को दुबारा विधायक बनाने के लिए टीम मुमताज़ कमर कस चुकी है, स्वयं मुमताज़ अहमद टीम की अगुआई करते हुए रोज़ाना दर्जनों गाँवो का दौरा कर ग्रामीणों से सम्पर्क कर विधायक के पक्ष में माहौल बना रहे है। इसी कड़ी को और आगे बढ़ाते हुए विधानसभा क्षेत्र के गंगौली, रुधौली, दानोकुईयां, पिड़वा, उपधि और बाघनगर समेत दर्जनों गांवों की जनता से रूबरू होने वाले ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज़ अहमद ने विधायक जय चौबे को दुबारा विधायक बनाने की अपील जनता से की। दिन से लेकर रात्रि तक उन्होंने आम आवाम से भेंट मुलाकात कर जनता से क्षेत्र के विकास और कौमी एकता के लिए विधायक जय चौबे को दुबारा विधायक बनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि विधायक जी ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र का जितना विकास कार्य कराया वो अबतक किसी ने नही कराया इसलिए क्षेत्र का और विकास हो इस नाते विधायक जी को दुबारा विधायक बनाने की जरूरत है।मुमताज़ ने कहा कि जनता इस बार भी बहकावे में नही आने वाली, जाति महजब धर्म से ऊपर उठकर जनता कौमी एकता को बढ़ावा देने वाले विधायक जी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार, प्रधान मोहम्मद ईशा,प्रधान तैयब,प्रधान उपधि कुमार,प्रधान मो0हनीफ,प्रधान जावेद,गुफरान मुनीर,मौलाना मुस्तफा,बीडीसी सलीम, बीडीसी मुनाफ,बीडीसी वसीम,पूर्व बीडीसी नेहाल अहमद,कलीम,अफ़ज़ल आदि उपस्थित रहे

“जय” के पक्ष में टीम के साथ उतरे “मुमताज” ने किया जनसम्पर्क

 

जय चौबे को दुबारा विधायक बनाने की जनता से करी अपील

संतकबीरनगर-विधायक जय चौबे को दुबारा विधायक बनाने के लिए टीम मुमताज़ कमर कस चुकी है, स्वयं मुमताज़ अहमद टीम की अगुआई करते हुए रोज़ाना दर्जनों गाँवो का दौरा कर ग्रामीणों से सम्पर्क कर विधायक के पक्ष में माहौल बना रहे है। इसी कड़ी को और आगे बढ़ाते हुए विधानसभा क्षेत्र के गंगौली, रुधौली, दानोकुईयां, पिड़वा, उपधि और बाघनगर समेत दर्जनों गांवों की जनता से रूबरू होने वाले ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज़ अहमद ने विधायक जय चौबे को दुबारा विधायक बनाने की अपील जनता से की। दिन से लेकर रात्रि तक उन्होंने आम आवाम से भेंट मुलाकात कर जनता से क्षेत्र के विकास और कौमी एकता के लिए विधायक जय चौबे को दुबारा विधायक बनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि विधायक जी ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र का जितना विकास कार्य कराया वो अबतक किसी ने नही कराया इसलिए क्षेत्र का और विकास हो इस नाते विधायक जी को दुबारा विधायक बनाने की जरूरत है।मुमताज़ ने कहा कि जनता इस बार भी बहकावे में नही आने वाली, जाति महजब धर्म से ऊपर उठकर जनता कौमी एकता को बढ़ावा देने वाले विधायक जी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार, प्रधान मोहम्मद ईशा,प्रधान तैयब,प्रधान उपधि कुमार,प्रधान मो0हनीफ,प्रधान जावेद,गुफरान मुनीर,मौलाना मुस्तफा,बीडीसी सलीम, बीडीसी मुनाफ,बीडीसी वसीम,पूर्व बीडीसी नेहाल अहमद,कलीम,अफ़ज़ल आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

error: Content is protected !!