सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर- बहुजन समाज पार्टी से घोषित उम्मीदवार आफ़ताब आलम उर्फ गुड्डू भैया ने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गाँवो में भ्रमण कर जनता से बसपा की सरकार बनाने की अपील की। क्षेत्र के मगहर कस्बा के शेरपुर मुहल्ला समेत सेमरा, कसाई टोला,तथा खलीलाबाद के उस्का खुर्द और मड़या में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार के साथ भाजपा को छोड़ समाजवादी पार्टी में जाने वाले नेताओं को गुंडा करार देते हुए कहा कि ऐसे नेताओं से जनता को सावधान रहने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक हो चली है इसलिए इस बार यूपी में बहन मायावती के नेतृत्व वाली बसपा की सरकार बनाने जा रही है। आदर्श चुनाव आचार संहिता तथा कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए दर्जनो गाँवो और कस्बाई इलाकों का भ्रमण कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान उन्होंने जनता जनार्दन से बहुजन समाज पार्टी को वोट देने की अपील की और बहन कुमारी मायावती के शासनकाल को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के शासनकाल में विकास का भरमार लगा रहता था तथा कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होता था परन्तु आज गुंडाराज चल रहा है, सरकार में भ्रष्टाचार,, लूटपाट, बलात्कार तथा अन्य घटनाओं में जरा भी कमी नहीं आई है। आज भाजपा के गुंडे समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बसपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि बहन जी के शासनकाल में प्रदेश में सुशासन था, उसी सुशासन को लाने के लिए एक बार पुनः बसपा की सरकार लाने का जनता मन बना चुकी है जिसे देख विपक्षी हताश और निराश हैं।उन्होंने सभी से बसपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि जिस दिन बहन जी मुख्यमंत्री बनी उसी दिन प्रदेश गुंडों माफियाओं से आजाद होगा और दलितों, गरीबो का कल्याण होगा। इस दौरान कुलदीप मिश्रा, सुरेश चंद्र राव, रामवृक्ष पेंटर, अब्दुल मतीन खान अभिषेक कुमार,भूपेंद्र सिंह सलामुल्लाह सिद्दीकी, मुजीबुर्रहमान,नगर अध्यक्ष श्याम नारायण, सगीर अहमद, इरशाद अहमद, धर्मेंद्र सभासद, अभिषेक भारती, शोभित कुमार,सेक्टर अध्यक्ष राम सागर आदि लोग इस जनसम्पर्क में शामिल रहे

भाजपा छोड़ सभी गुंडे सपा में हो रहें हैं शामिल, जनता देगी जबाब-“आफ़ताब”

 

संतकबीरनगरबहुजन समाज पार्टी से घोषित उम्मीदवार आफ़ताब आलम उर्फ गुड्डू भैया ने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गाँवो में भ्रमण कर जनता से बसपा की सरकार बनाने की अपील की। क्षेत्र के मगहर कस्बा के शेरपुर मुहल्ला समेत सेमरा, कसाई टोला,तथा खलीलाबाद के उस्का खुर्द और मड़या में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार के साथ भाजपा को छोड़ समाजवादी पार्टी में जाने वाले नेताओं को गुंडा करार देते हुए कहा कि ऐसे नेताओं से जनता को सावधान रहने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक हो चली है इसलिए इस बार यूपी में बहन मायावती के नेतृत्व वाली बसपा की सरकार बनाने जा रही है। आदर्श चुनाव आचार संहिता तथा कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए दर्जनो गाँवो और कस्बाई इलाकों का भ्रमण कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान उन्होंने जनता जनार्दन से बहुजन समाज पार्टी को वोट देने की अपील की और बहन कुमारी मायावती के शासनकाल को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के शासनकाल में विकास का भरमार लगा रहता था तथा कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होता था परन्तु आज गुंडाराज चल रहा है, सरकार में भ्रष्टाचार,, लूटपाट, बलात्कार तथा अन्य घटनाओं में जरा भी कमी नहीं आई है। आज भाजपा के गुंडे समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बसपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि बहन जी के शासनकाल में प्रदेश में सुशासन था, उसी सुशासन को लाने के लिए एक बार पुनः बसपा की सरकार लाने का जनता मन बना चुकी है जिसे देख विपक्षी हताश और निराश हैं।उन्होंने सभी से बसपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि जिस दिन बहन जी मुख्यमंत्री बनी उसी दिन प्रदेश गुंडों माफियाओं से आजाद होगा और दलितों, गरीबो का कल्याण होगा। इस दौरान कुलदीप मिश्रा, सुरेश चंद्र राव, रामवृक्ष पेंटर, अब्दुल मतीन खान अभिषेक कुमार,भूपेंद्र सिंह सलामुल्लाह सिद्दीकी, मुजीबुर्रहमान,नगर अध्यक्ष श्याम नारायण, सगीर अहमद, इरशाद अहमद, धर्मेंद्र सभासद, अभिषेक भारती, शोभित कुमार,सेक्टर अध्यक्ष राम सागर आदि लोग इस जनसम्पर्क में शामिल रहे

Leave a Reply

error: Content is protected !!