World Clock Meeting Planner
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर-पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने जनपदवासियों को दी होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने अपने संदेश में कहा है कि रंगों का त्‍यौहार होली परिवार और दोस्‍तों के लिए एक साथ आने और जीवन के सहज आनंदमय उत्‍सव की भावना का आनंद लेने का पर्व है।श्री जय चौबे ने कामना की कि यह अवसर शांति, सद्भाव, समृद्धि और खुशी लाए तथा हमारे समाज के मैत्री बंधन को मजबूत करे। उन्‍होंने कामना की है कि रंगों का यह त्‍यौहार सभी के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आयेगा।उन्होंने कहा कि होली यानी रंगो का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है। इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये। श्री चौबे ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है। श्री चौबे ने कहा कि त्‍यौहारों से लोग एक दूसरे से जुडते हैं और सामाजिक सौहार्द और एकता बनी रहती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।

Ex_MLA दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने जनपदवासियों को दी होली की बधाई

 

संतकबीरनगर-पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने जनपदवासियों को दी होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने अपने संदेश में कहा है कि रंगों का त्‍यौहार होली परिवार और दोस्‍तों के लिए एक साथ आने और जीवन के सहज आनंदमय उत्‍सव की भावना का आनंद लेने का पर्व है।श्री जय चौबे ने कामना की कि यह अवसर शांति, सद्भाव, समृद्धि और खुशी लाए तथा हमारे समाज के मैत्री बंधन को मजबूत करे। उन्‍होंने कामना की है कि रंगों का यह त्‍यौहार सभी के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आयेगा।उन्होंने कहा कि होली यानी रंगो का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है। इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये।
श्री चौबे ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है। श्री चौबे ने कहा कि त्‍यौहारों से लोग एक दूसरे से जुडते हैं और सामाजिक सौहार्द और एकता बनी रहती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!