World Clock Meeting Planner
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर- सेमरियावां विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंगेरा मंगेरा में सोमवार को बंधवा समय महारानी समिति द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर भंडारा व माता की जगराता व जागरण का आयोजन हुआ। पूर्वांचल के मशहूर गायक अमरेश पांडेय उर्फ मृदुल के गीतों पर श्रोता देर रात तक भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। रात नौ बजे जागरण का शुभारम्भ समाजसेवी उदय राज तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। आरती के बाद मुख्य अतिथि सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया जहां उदय राज तिवारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम होते रहना चाहिए। कार्यकम में बंधवा समय महारानी सेवा समिति के प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता ने सभी अतिथियों को माता की चुनरी देकर सम्मानित किया। जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना और वीर बजरंग बली के भजनों से हुआ जिसके बाद गोरखपुर से आए गायक अमरेश पांडेय उर्फ मृदुल ने माता की जागरण में देवी गीत गाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर राधेश्याम गुप्ता,रामप्रीत सिंह,संजय यादव,प्रमोद शर्मा,श्रवण पांडेय,नंदलाल यादव,ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, शेषनाथ यादव,बेचन सिंह,बाबा गुलाब,कमलेश किसान,अमरमणि पांडेय,रामनैन शर्मा,विजय सिंह सैंथवार, सर्वेश कुमार चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद रहें।

संतकबीरनगर-नवरात्रि महोत्सव के अवसर‌ पर‌ जागरण का हुआ आयोजन_रिपोर्ट-उमंग प्रताप सिंह

 

संतकबीरनगर- सेमरियावां विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंगेरा मंगेरा में सोमवार को बंधवा समय महारानी समिति द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर भंडारा व माता की जगराता व जागरण का आयोजन हुआ।

पूर्वांचल के मशहूर गायक अमरेश पांडेय उर्फ मृदुल के गीतों पर श्रोता देर रात तक भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। रात नौ बजे जागरण का शुभारम्भ समाजसेवी उदय राज तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। आरती के बाद मुख्य अतिथि सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया जहां उदय राज तिवारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम होते रहना चाहिए।

कार्यकम में बंधवा समय महारानी सेवा समिति के प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता ने सभी अतिथियों को माता की चुनरी देकर सम्मानित किया। जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना और वीर बजरंग बली के भजनों से हुआ जिसके बाद गोरखपुर से आए गायक अमरेश पांडेय उर्फ मृदुल ने माता की जागरण में देवी गीत गाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर राधेश्याम गुप्ता,रामप्रीत सिंह,संजय यादव,प्रमोद शर्मा,श्रवण पांडेय,नंदलाल यादव,ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, शेषनाथ यादव,बेचन सिंह,बाबा गुलाब,कमलेश किसान,अमरमणि पांडेय,रामनैन शर्मा,विजय सिंह सैंथवार,
सर्वेश कुमार चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!