Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर- पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण का बड़ा इनाम स्थानीय वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह को मिला है। बेबाक बयानों के लिए जाने गए वरिष्ठ नेता सुनील सिंह की पार्टी के प्रति सक्रियता और ईमानदारी को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सुनील सिंह को सदस्यता अभियान का संतकबीरनगर जिला प्रभारी बनाते हुए ये आशा की है कि वे ज्यादे से ज्यादे लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। आपको बता दें कि सामाजवादी पार्टी द्वारा 30 जून 2027 तक सदस्यता अभियान चलाया जाना निश्चित है। इस सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी द्वारा निर्णय लिया गया था कि सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। सदस्यता अभियान को गतिशील बनाने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की सहमति से सुनील सिंह को जनपद संतकबीरनगर का प्रभारी नामित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र के माध्यम से घोषणा कर नव नियुक्त प्रभारी सुनील सिंह से ये आशा की है कि वे इस सम्बंध में  सामाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ से सम्पर्क करके अपने आवंटित जनपद में पहुंचकर सदस्यता अभियान को गतिशील बनाने में सहयोग करें। साथ ही ये भी अनुरोध किये हैं कि  आवंटित जनपद में जिन विधायकों / वर्ष 2022 के विधानसभा के‌ प्रत्याशियों तथा अन्य नेताओं को जो सदस्यता की बहियां दी गयी है उसका विवरण श्री सुधीश कुमार यादव ( मुन्ना) फोन नंबर 0522- 2238600,2238611 मोबाइल नंबर 9415020485 से प्राप्त कर लें तथा आवश्यकतानुसार आप सदस्यता बहियां भी सुधीश कुमार यादव ( मुन्ना) से प्राप्त करें।

सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी बने सपा नेता “सुनील सिंह”

संतकबीरनगर– पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण का बड़ा इनाम स्थानीय वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह को मिला है। बेबाक बयानों के लिए जाने गए वरिष्ठ नेता सुनील सिंह की पार्टी के प्रति सक्रियता और ईमानदारी को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सुनील सिंह को सदस्यता अभियान का संतकबीरनगर जिला प्रभारी बनाते हुए ये आशा की है कि वे ज्यादे से ज्यादे लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। आपको बता दें कि सामाजवादी पार्टी द्वारा 30 जून 2027 तक सदस्यता अभियान चलाया जाना निश्चित है। इस सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी द्वारा निर्णय लिया गया था कि सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। सदस्यता अभियान को गतिशील बनाने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की सहमति से सुनील सिंह को जनपद संतकबीरनगर का प्रभारी नामित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र के माध्यम से घोषणा कर नव नियुक्त प्रभारी सुनील सिंह से ये आशा की है कि वे इस सम्बंध में  सामाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ से सम्पर्क करके अपने आवंटित जनपद में पहुंचकर सदस्यता अभियान को गतिशील बनाने में सहयोग करें। साथ ही ये भी अनुरोध किये हैं कि  आवंटित जनपद में जिन विधायकों / वर्ष 2022 के विधानसभा के‌ प्रत्याशियों तथा अन्य नेताओं को जो सदस्यता की बहियां दी गयी है उसका विवरण श्री सुधीश कुमार यादव ( मुन्ना) फोन नंबर 0522- 2238600,2238611 मोबाइल नंबर 9415020485 से प्राप्त कर लें तथा आवश्यकतानुसार आप सदस्यता बहियां भी सुधीश कुमार यादव ( मुन्ना) से प्राप्त करें।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!