Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर जिले  में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष जगदंबा श्रीवास्तव के नेतृत्व और स्थानीय चेयरमैन प्रतिनिधि व खांटी भाजपा नेता मोतीलाल जायसवाल की उपस्थिति में तिरंगा रैली निकाली गई। कस्बे में सैकड़ों की संख्या में भाजपाईयों ने तिरंगा यात्रा निकालने के साथ ही लोगों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आह्वान किया। आपको बता दें कि शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष जजगदम्बा श्रीवास्तव व  पूर्व चेयरमैन व मौजूदा चेयरमैन प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। इस दौरान उन शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।उक्त कार्यक्रम में बूथ स्तर के समस्त पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिको ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीयता का जागरण करने का संकल्प लिया। साथ ही देश की आजादी के 75 वर्षगांठ के उपलक्ष्‌य पर अमृत महोत्सव को मनाते हुए सभी से अपने-अपने घरों तिरंगा फहराने की अपील की।

भाजपाइयों ने चेयरमैन प्रतिनिधि के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता जय के नारों से गूँजा मेंहदावल

 

संतकबीरनगर जिले  में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष जगदंबा श्रीवास्तव के नेतृत्व और स्थानीय चेयरमैन प्रतिनिधि व खांटी भाजपा नेता मोतीलाल जायसवाल की उपस्थिति में तिरंगा रैली निकाली गई।

कस्बे में सैकड़ों की संख्या में भाजपाईयों ने तिरंगा यात्रा निकालने के साथ ही लोगों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आह्वान किया। आपको बता दें कि शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष जजगदम्बा श्रीवास्तव व  पूर्व चेयरमैन व मौजूदा चेयरमैन प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। इस दौरान उन शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।उक्त कार्यक्रम में बूथ स्तर के समस्त पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिको ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीयता का जागरण करने का संकल्प लिया। साथ ही देश की आजादी के 75 वर्षगांठ के उपलक्ष्‌य पर अमृत महोत्सव को मनाते हुए सभी से अपने-अपने घरों तिरंगा फहराने की अपील की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!