संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में जनपद के नगर पालिका, नगर पंचायतों से सम्बन्धित तहसील क्षेत्र के उप जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट नगर निकाय चुनाव तैयारी कार्य में जुट गये है। अपने-अपने क्षेत्रो में नगर पालिका, नगर पंचायत से सम्बन्धित नये परिसीमन वार्डो के मतदाता सूची के सत्यापन कार्य की कार्यवाही शुरू हुई है। रविवार को नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सभागार में तहसीलदार खलीलाबाद शेख आलमगीर, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता सहित राजस्व कर्मियों ने मतदेय स्थलों अद्यतन मतदाता सूची राजस्व गांवो में बढ़े नामों सहित अन्य निर्वाचन कार्य सम्बन्धित की जॉच में लग गये है।