Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है           - नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का हुआ आयोजन  नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा और इंजीनियर सुधांशु सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धूमधाम से मनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती संतकबीरनगर:- आज पूरे जिले में बड़े हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यालय पर नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जहां पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर बर्मा पहुंचे वहीं खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र से चेयरमैन पद की दावेदारी कर रहे इंजीनियर सुधांशु सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि देते हुए उनके बताए हुए राहों पर चलने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान पहले चरण में लोगों को संबोधित करते हुए खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र से चेयरमैन पद की दावेदारी करते हुए इंजीनियर सुधांशु सिंह ने कहा कि जिस तरीके से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत देश को आजादी दिलाई है हम कभी उनको भूल नहीं सकते हैं उनके बताए हुए मार्गों पर चलते हुए लोगों को एक सीख लेना चाहिए कि जिस तरीके से शांति व्यवस्था के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने चरखा चलाते हुए भारत देश को आजादी दिलाई थी हमको उनके आदर्शों पर चलना चाहिए और भारत की एकता अखंडता को कायम रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2 अक्टूबर को बड़े ही विशेष महत्व के साथ मना रही है लोगों को आगे आकर स्वच्छता के साथ-साथ भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखना चाहिए उन्होंने सभी से अपील की है कि भारतीय जनता पार्टी जिस तरीके से सबका साथ और सब के विकास के साथ काम कर रही है लोगों को उसका लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, सतपाल पाल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री उर्मिला त्रिपाठी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरण प्रजापति, भाजपा नेत्री उषा पांडे, कांटे मंडल के मंडल अध्यक्ष राम नयन शर्मा,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संतकबीरनगर-भाजपाईयों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

 

 

 

 

 

नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा और इंजीनियर सुधांशु सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धूमधाम से मनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

संतकबीरनगर:- आज पूरे जिले में बड़े हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यालय पर नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जहां पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर बर्मा पहुंचे वहीं खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र से चेयरमैन पद की दावेदारी कर रहे इंजीनियर सुधांशु सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि देते हुए उनके बताए हुए राहों पर चलने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान पहले चरण में लोगों को संबोधित करते हुए खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र से चेयरमैन पद की दावेदारी करते हुए इंजीनियर सुधांशु सिंह ने कहा कि जिस तरीके से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत देश को आजादी दिलाई है हम कभी उनको भूल नहीं सकते हैं उनके बताए हुए मार्गों पर चलते हुए लोगों को एक सीख लेना चाहिए कि जिस तरीके से शांति व्यवस्था के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने चरखा चलाते हुए भारत देश को आजादी दिलाई थी हमको उनके आदर्शों पर चलना चाहिए और भारत की एकता अखंडता को कायम रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2 अक्टूबर को बड़े ही विशेष महत्व के साथ मना रही है लोगों को आगे आकर स्वच्छता के साथ-साथ भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखना चाहिए उन्होंने सभी से अपील की है कि भारतीय जनता पार्टी जिस तरीके से सबका साथ और सब के विकास के साथ काम कर रही है लोगों को उसका लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, सतपाल पाल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री उर्मिला त्रिपाठी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरण प्रजापति, भाजपा नेत्री उषा पांडे, कांटे मंडल के मंडल अध्यक्ष राम नयन शर्मा,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!