Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर-देशभर में आज दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह-सुबह से ही परिजनों और मित्रों को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है। दीप पर्व दीपावली के बधाई एवं शुभकामनाओं की इसी कड़ी में जिले के प्रथम नागरिक यानी जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने जिले की समस्त जनता समेत सभी सम्मानित जिला पंचायत सदस्यों और उनके प्रतिनिधियों तथा जिला पंचायत के समस्त कर्मियों और समाजवादी पार्टी के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पावन पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय जीवन की कामना की है। दीपावली पर्व के अवसर पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में दिवाली का पर्व पाप पर पुण्य की, बुराई पर अच्छाई की, अंधकार पर प्रकाश की और निराशा पर आशा की जीत के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार 14 वर्ष वनवास में बिता कर भगवान राम अयोध्या वापस आए थे। जिसकी खुशी में अयोध्यावासियों ने खुशी के दीए जलाए थे। जिसके बाद हर साल इसे दिवाली के रूप में मनाया जाने लगा। उन्होंने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं करते हुए कहा कि भगवती माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की समस्त जिले के लोगों पर बनी रहे ताकि जनपद खुशहाली की ओर अग्रसर हो।

जिला पंचायत अध्यक्ष “बलिराम यादव” ने सभी को दी दीपावली की बधाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!