Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर।जनपद संतकबीरनगर में तैनात कुल 04 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए, जिनमें उ0नि0 राधिका प्रसाद पाण्डेय, उ0नि0 कैलाश यादव, उ0नि0 सरफराज अहमद खाँ, हे0का0 हरिनारायण यादव अपनी-अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सभागार कक्ष में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्रीमती दीपांशी राठौर द्वारा उपरोक्त सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई, तत्पश्चात सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक सरकारी वाहनों में बैठाकर विदा किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा, सुबेदार मेजर अजय कुमार सिंह, एचसीपी योगेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर- सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

 

संतकबीरनगर।जनपद संतकबीरनगर में तैनात कुल 04 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए, जिनमें उ0नि0 राधिका प्रसाद पाण्डेय, उ0नि0 कैलाश यादव, उ0नि0 सरफराज अहमद खाँ, हे0का0 हरिनारायण यादव अपनी-अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सभागार कक्ष में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्रीमती दीपांशी राठौर द्वारा उपरोक्त सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई, तत्पश्चात सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक सरकारी वाहनों में बैठाकर विदा किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा, सुबेदार मेजर अजय कुमार सिंह, एचसीपी योगेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!