संतकबीरनगर-शिक्षक के निधन पर शोक
मेंहदावल। कम्पोजिट विद्यालय धर्मसिंहवा में तैनात सहायक अध्यापक सिकरी निवासी सउद अहमद की मंगलवार की सुबह मृत्यु हो गई। उनके निधन से बेसिक शिक्षा विभाग में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार मृतक सउद की किडनी की समस्या थी। उनका ईलाज गोरखपुर के बाद लखनऊ निजी अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में शोक की लहर है।