Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर। राज्य सभा सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देशन में पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी 03 नवंबर से 10 नवंबर तक नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में फैली गंदगी व भ्रष्टाचार के खिलाफ़ पद यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को आम आदमी पार्टी, जिला कार्यकारिणी द्वारा खलीलाबाद नगर पालिका परिक्षेत्र में गंदगी व भ्रष्टाचार के खिलाफ़ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य जिले में हुए विकास में भ्रष्टाचार और गंदगी को दूर भगाना था। यह पदयात्रा जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव व आबिद अली फिरदौसी की अध्यक्षता में निकाली गई। पदयात्रा के दौरान पत्रकारो से वार्ता करते हुए जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा की इस बार नगर निकाय चुनाव में उत्तर प्रदेश में बदलाव की आहट दिख रही है। जनता भ्रष्टाचार से ऊंब चुकी है, 25-25 करोड़ के घोटाले की खबरें आ रही है। जनता आने वाले निकाय चुनाव में माफ़ नही करेगी। इस पदयात्रा में मुख्य रूप से अमरपाल पांडेय, ब्रह्मदेव सिंह, पंकज प्रीत कन्नौजिया, सुधीर सिंह श्प्रधानश्, बैजनाथ यादव, मारुति नंदन श्रीवास्तव, अंबिका राय, बृजेश निषाद, विश्वमूर्ति त्रिपाठी, अफजल अली ,अफसर अली, डॉ० अहमद अली, शेराज आलम, मो० आलम, मास्टर आबिद अली, दिनेश प्रजापति, सुनील गौड़, लाल चंद यादव, जनार्दन यादव फौजी इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

संतकबीरनगर-आप ने भ्रष्टाचार एवं गंदगी के विरुद्ध निकाली रैली

संतकबीरनगर। राज्य सभा सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देशन में पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी 03 नवंबर से 10 नवंबर तक नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में फैली गंदगी व भ्रष्टाचार के खिलाफ़ पद यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को आम आदमी पार्टी, जिला कार्यकारिणी द्वारा खलीलाबाद नगर पालिका परिक्षेत्र में गंदगी व भ्रष्टाचार के खिलाफ़ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य जिले में हुए विकास में भ्रष्टाचार और गंदगी को दूर भगाना था। यह पदयात्रा जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव व आबिद अली फिरदौसी की अध्यक्षता में निकाली गई। पदयात्रा के दौरान पत्रकारो से वार्ता करते हुए जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा की इस बार नगर निकाय चुनाव में उत्तर प्रदेश में बदलाव की आहट दिख रही है। जनता भ्रष्टाचार से ऊंब चुकी है, 25-25 करोड़ के घोटाले की खबरें आ रही है। जनता आने वाले निकाय चुनाव में माफ़ नही करेगी। इस पदयात्रा में मुख्य रूप से अमरपाल पांडेय, ब्रह्मदेव सिंह, पंकज प्रीत कन्नौजिया, सुधीर सिंह श्प्रधानश्, बैजनाथ यादव, मारुति नंदन श्रीवास्तव, अंबिका राय, बृजेश निषाद, विश्वमूर्ति त्रिपाठी, अफजल अली ,अफसर अली, डॉ० अहमद अली, शेराज आलम, मो० आलम, मास्टर आबिद अली, दिनेश प्रजापति, सुनील गौड़, लाल चंद यादव, जनार्दन यादव फौजी इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!