सेमरियावां।स्थानीय ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह गुरुवार के दिन जूनियर हाई स्कूल महुआरी में सुचारू रूप से संपन्न हुई। बच्चों में पुरस्कार वितरण कर उत्साहवर्धन भी किया गया।
इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर पर चयनित छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया।इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जुनियर हाई स्कूल महुआरी के छात्र छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन कर ओअर आल चैंपियन रहे।खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।जिला स्तरीय रैली में प्रतिभाग हेतु प्रेरित किया।अच्छा प्रदर्शन कर ब्लॉक का नाम जनपद स्तर पर रोशन करें।
गुरुवार के दिन हुए खेल में
बालिका जुनियर गोला क्षेपण में जिकरा,मनीषा
नसरीन ने प्रथम ,दिव्तीय ,तृतीय स्थान ग्रहण किया।इसी तरह गोला क्षेपण,केसरी,सुनील,अंशु यादव एवं चक्र क्षेपण बालक जुनियर,केसरी लाल,सुनील,बालिका चक्र क्षेपण,जिकरा,मनीषा,ऊंची कूद जुनियर बालक,चिंतामणि,केसरी लाल,ऊंची कूद बालिका जुनियर,शिफा,हसीना,किरण ने स्थान बनाया।बच्चों को ब्लॉक अध्यक्ष मो आजम,जफीर अली जिला उपाध्यक्ष,मो शोएब अख्तर मंत्री और जिला स्काउट मास्टर मनोज कुमार अनिल,अब्दुर्रहीम जिला मंत्री ने बच्चों में पुरस्कार वितरण किया।इस अवसर पर जिला स्काउट मास्टर मनोज कुमार अनिल,नोडल संकुल शिक्षक जफीर अली करखी, मो आजम,मो शोएब अख्तर,अब्दुर्रहीम,शमीम अहमद,महमूद अहमद,महिपाल व्यायाम शिक्षक,धर्म राज,सर्वेश प्रताप नागवंशी,शैलेंद्र वरुण,सुहेल अहमद,हिमांशु पांडेय,आनंद प्रकाश,अशोक श्रीवास्तव,प्रभात पांडेय,विनोद कुमार,राम निवास,पंकज कुशवाहा,बाबूलाल,सोहन लाल आदि मौजूद रहे।