Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है [video width="352" height="640" mp4="https://satyamevtimes.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221213-WA0029.mp4"][/video] [video width="640" height="352" mp4="https://satyamevtimes.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221213-WA0032.mp4"][/video] [video width="352" height="640" mp4="https://satyamevtimes.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221213-WA0031.mp4"][/video] [video width="352" height="640" mp4="https://satyamevtimes.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221213-WA0010.mp4"][/video]
सदर विधायक के खिलाफ सदस्यों ने की जमकर नारेबाजी
प्रमुख मजहरुन्निशा की अगुआई मे चल रहा है धरना प्रदर्शन
संतकबीरनगर जिले के सबसे बड़े ब्लॉक सेमरियावां का विकास पिछले पंद्रह महीनों से ठप्प पड़ा होने से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख मजहरुन्निशा की अगुआई मे ब्लॉक का तालाबंदी कर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये है। नाराज सदस्यों ने भाजपा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। सदस्यों का ये आरोप है कि भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी क्षेत्र का विकास नही होने दे रहें हैं। बार बार क्षेत्र पंचायत की बैठक यदि रद्द हुई तो उसमे सबसे बड़ा रोल विधायक का रहा, सदस्यों के मुताबिक यदि बैठक होने पाती तो नई कार्य योजनाओं पर कार्य होता जिससे क्षेत्र का विकास होता। वर्किंग डे पर ब्लॉक का ताला जड़ने से सरकारी कार्य प्रभावित हुए।
आपको बता दें कि विधायक की कार्यप्रणाली से नाराज  सदस्यों ने वर्किंग डे होने के बाबजूद ब्लॉक पर ताला जड़ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ गये। विधायक के खिलाफ धरने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के मनाने के बाबजूद भी क्षेत्र पंचायत सदस्य नही माने और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूरा मामला जिले के सबसे बड़े ब्लॉक सेमरियावां का है जिसका पिछले 15 महीनों से विकास रुका पड़ा है, क्षेत्र का विकास न होने से क्षेत्र पंचायत सदस्यों मे गुस्सा चल रहा था जिसको लेकर सदस्यों ने विधायक अंकुर राज तिवारी पर क्षेत्र का विकास बाधित रखने का आरोप मढ़ते हुए ब्लॉक प्रमुख मजहरुन्निशा के नेतृत्व मे ब्लॉक की तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये।  नाराज सदस्यों ने विधायक पर आरोप लगाते उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। सदस्यों ने विधायक को नगर पालिका तथा पी डब्लू डी विभाग से अवैध वसूली करने वाला विधायक तक बता डाला। सदस्यों का आरोप है कि विधायक ब्लॉक की बैठक नही होने दे रहें जिसके चलते विकास कार्य ठप्प है, जब तक क्षेत्र के विकास के लिए अफसर कोई ठोस गारंटी नही देंगे तब तक यह धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।

ब्लॉक मे ताला जड़ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सेमरियावां के BDC

Leave a Reply

error: Content is protected !!