Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर। डीएम प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में खलीलाबाद तहसील प्रशासन राजस्व वसूली के लिए सक्रिय हो गया है। लगातार एसडीएम खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार शेख आलमगीर एवं नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता व राजस्व टीम वसूली के लिए बकायेदारो पर शिंकजा कस रही है। रविवार को बड़े बकायेदारो के खलीलाबाद तहसील के खलीलाबाद के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर अभियान चलाकर वसूली की। अभियान अंतर्गत विद्युत देय के बाकीदार राम सिंह यादव पुत्र सूर्य नारायण ग्राम उमिला, गिरजा शंकर राय पुत्र जनार्दन राय साकिन स्टेशन रोड तथा बैंक देय के बाकीदार मकरध्वज पुत्र रामनरेश ग्राम मीरगंज फूल देव पुत्र राजबली ग्राम अशरफाबाद की अचल संपत्ति कुर्क की गई। उपजिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभियान अंतर्गत अब तक 23 लाख की वसूली हो चुकी है, बाकीदारों को चेताते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र से शीघ्र अभियान अंतर्गत अपना बकाया जमा करें। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद के कड़े तेवर को देखते हुए बाकीदारों के मध्य हड़कंप की स्थिति रही।

संतकबीरनगर-डीएम.के निर्देशानुसार खलीलाबाद तहसील प्रशासन राज्स्व वसूली के लिए हुआ सक्रिय 

 

संतकबीरनगर। डीएम प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में खलीलाबाद तहसील प्रशासन राजस्व वसूली के लिए सक्रिय हो गया है। लगातार एसडीएम खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार शेख आलमगीर एवं नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता व राजस्व टीम वसूली के लिए बकायेदारो पर शिंकजा कस रही है। रविवार को बड़े बकायेदारो के खलीलाबाद तहसील के खलीलाबाद के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर अभियान चलाकर वसूली की। अभियान अंतर्गत विद्युत देय के बाकीदार राम सिंह यादव पुत्र सूर्य नारायण ग्राम उमिला, गिरजा शंकर राय पुत्र जनार्दन राय साकिन स्टेशन रोड तथा बैंक देय के बाकीदार मकरध्वज पुत्र रामनरेश ग्राम मीरगंज फूल देव पुत्र राजबली ग्राम अशरफाबाद की अचल संपत्ति कुर्क की गई। उपजिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभियान अंतर्गत अब तक 23 लाख की वसूली हो चुकी है, बाकीदारों को चेताते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र से शीघ्र अभियान अंतर्गत अपना बकाया जमा करें। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद के कड़े तेवर को देखते हुए बाकीदारों के मध्य हड़कंप की स्थिति रही।

Leave a Reply

error: Content is protected !!