Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। पुलिस अधीक्षक ने परेड के उपरान्त शस्त्रागार, पुलिस लाइन्स स्टोर, क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्थ थानों पर शुक्रवार की परेड करायी गयी। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाया गया तथा जिसमें उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षी/आरक्षियों को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एकत्र कर इन्सास, एसएलआर, एके-47 आदि राइफलों व पिस्टलों को खोलने, जोड़ने, लोड करने, निशाना लगाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन राजीव कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी धनघटा श्रीमती दीपांशी राठौर, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक ने परेड का किया निरीक्षण,पुलिस कर्मियों को फिट रहने का दिया निर्देश

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। पुलिस अधीक्षक ने परेड के उपरान्त शस्त्रागार, पुलिस लाइन्स स्टोर, क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्थ थानों पर शुक्रवार की परेड करायी गयी। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाया गया तथा जिसमें उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षी/आरक्षियों को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एकत्र कर इन्सास, एसएलआर, एके-47 आदि राइफलों व पिस्टलों को खोलने, जोड़ने, लोड करने, निशाना लगाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन राजीव कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी धनघटा श्रीमती दीपांशी राठौर, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!