संतकबीरनगर जिले के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राम वृक्ष यादव जेल से रिहा होने के बाद स्थानीय समर्थकों और चाहने वालों से मिलने के बाद सैफई पहुंच दिवंगत नेता जी को श्रधांजलि दी।

पूर्व जिलाध्यक्ष का स्वागत करते जिले के प्रथम नागरिक बलराम यादव सैफई से आने के बाद उन्होंने संतकबीरनगर मे मीडिया से खास बातचीत करते हुए नेता जी के अधूरे मिशन को आगे बढ़ाने की बात के साथ अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि गरीबो, जरूरतमंद लोगों के हक और हकूक की लड़ाई वो अहिंसात्मक रूप से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। आपको बता दें कि खलीलाबाद स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने कहा की 17 वर्ष का वनवास काटने के बाद वो लगातार अपने चाहने वालों से मिल रहें है जो मुशीबत की घड़ी मे उनके परिवार का सहारा बने थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मै प्रोडकट हुं, आने वाले दिनों मे खुद की राजनैतिक दशा दिशा तय करूंगा, अभी मै सिर्फ अपने लोगों से मिलजुल कर उनका स्नेह आशीर्वाद प्राप्त कर रहा हुं। प्रेस वार्ता की समाप्ति पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उन्हे माला पहनाते हुए मिठाई खिलाई। इस दौरान संजय यादव, खलीलाबाद विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद यादव, सपा नेता प्रकाश चंद यादव, समेत तमाम लोग मौजूद रहें।[/caption]
संतकबीरनगर जिले के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राम वृक्ष यादव जेल से रिहा होने के बाद स्थानीय समर्थकों और चाहने वालों से मिलने के बाद सैफई पहुंच दिवंगत नेता जी को श्रधांजलि दी।
