Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में तहसील मेंहदावल में उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आगामी 07 फरवरी से 09 फरवरी 2023 तक आयोजित होने वाले मगहर महोत्सव से सम्बंधित बैठक तहसील सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिलाधिकारी ने तहसील के समस्त राजस्व कर्मियों और तहसील कर्मियों को मगहर महोत्सव आयोजन को सफल बनाने और अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने एवं प्रचार-प्रसार करने तथा महोत्सव में आने के लिए लोगो को प्रेरित करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में तहसील धनघटा में उप जिलाधिकारी डा0 रवीन्द्र कुमार द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मगहर महोत्सव आयोजन को सफल बनाने और अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में प्रतिभाग करने के संबंध में तहसील सभागार में समस्त राजस्व कर्मियों एवं तहसील कर्मियों के साथ बैठक कर आगामी 07 फरवरी से 09 फरवरी 2023 तक आयोजित होने वाले मगहर महोत्सव में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु आवश्यकतानुसार तहसील कर्मियों को निर्देशित किया गया।

महोत्सव को लेकर SDM मेंहदावल ने की बैठक, सभी को दिया न्योता

 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में तहसील मेंहदावल में उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आगामी 07 फरवरी से 09 फरवरी 2023 तक आयोजित होने वाले मगहर महोत्सव से सम्बंधित बैठक तहसील सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिलाधिकारी ने तहसील के समस्त राजस्व कर्मियों और तहसील कर्मियों को मगहर महोत्सव आयोजन को सफल बनाने और अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने एवं प्रचार-प्रसार करने तथा महोत्सव में आने के लिए लोगो को प्रेरित करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में तहसील धनघटा में उप जिलाधिकारी डा0 रवीन्द्र कुमार द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मगहर महोत्सव आयोजन को सफल बनाने और अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में प्रतिभाग करने के संबंध में तहसील सभागार में समस्त राजस्व कर्मियों एवं तहसील कर्मियों के साथ बैठक कर आगामी 07 फरवरी से 09 फरवरी 2023 तक आयोजित होने वाले मगहर महोत्सव में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु आवश्यकतानुसार तहसील कर्मियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!