Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन   संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी किया गया। अपराध गोष्ठी से पूर्व सैनिक सम्मेलन कर जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही, कानून व्यवस्था के दृष्टिगत छोटी से छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए। लुटेरे व पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी सतत निगरानी व सत्यापन करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। लम्बित विवेचनाओं व प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध कराने, महिला संबंधित अपराधों में गम्भीरता से कार्यवाही करते हुए अपहृता की सकुशल बरामदगी, गैंगस्टर अधिनियम एवं गुंडा अधिनियम की कार्यवाही तथा टॉप-10 अपराधियों के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही के लिए कड़े निर्देश दिए गए। यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया गया। आमजनमानस के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाए सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्र, क्षेत्राधिकारी मेहदावल राजीव कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी धनघटा श्रीमती दीपांशी राठौर, समस्त थाना प्रभारी सहित शाखा/कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन

संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन

 

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी किया गया। अपराध गोष्ठी से पूर्व सैनिक सम्मेलन कर जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही, कानून व्यवस्था के दृष्टिगत छोटी से छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए। लुटेरे व पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी सतत निगरानी व सत्यापन करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। लम्बित विवेचनाओं व प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध कराने, महिला संबंधित अपराधों में गम्भीरता से कार्यवाही करते हुए अपहृता की सकुशल बरामदगी, गैंगस्टर अधिनियम एवं गुंडा अधिनियम की कार्यवाही तथा टॉप-10 अपराधियों के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही के लिए कड़े निर्देश दिए गए। यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया गया। आमजनमानस के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाए सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्र, क्षेत्राधिकारी मेहदावल राजीव कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी धनघटा श्रीमती दीपांशी राठौर, समस्त थाना प्रभारी सहित शाखा/कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!