Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत मेंहदावल के धौरापार मे आयोजित जन चौपाल में पहुंचे सांसद व विधायक का पूर्व चेयरमैन मोतीलाल जायसवाल की अगुआई मे जोरदार स्वागत हुआ। चौपाल में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार सबके सपने को साकार कर रही है,सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। गैर भाजपा सरकारों ने सदैव निषाद समाज को व समाज के अन्य वर्गों को ठगने व छलने का कार्य किया है। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना निशुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत निशुल्क शौचालय निर्माण योजना समेत कई ऐसी योजनाएं हैं जिसका लाभ सीधे समाज के हर वर्ग हर तबके को मिल रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोतीलाल जयसवाल ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समुचित विकास के लिए ईमानदारी व परिश्रम के साथ कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग के विकास व उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी भाजपा पश्चिमी मंडल हरिशंकर निषाद भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री पंडित शक्ति मणि त्रिपाठी सत्यवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जन चौपाल मे पहुंचे सांसद व विधायक का पूर्व चेयरमैन “मोतीलाल” ने किया स्वागत

 

संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत मेंहदावल के धौरापार मे आयोजित जन चौपाल में पहुंचे सांसद व विधायक का पूर्व चेयरमैन मोतीलाल जायसवाल की अगुआई मे जोरदार स्वागत हुआ। चौपाल में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार सबके सपने को साकार कर रही है,सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। गैर भाजपा सरकारों ने सदैव निषाद समाज को व समाज के अन्य वर्गों को ठगने व छलने का कार्य किया है। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना निशुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत निशुल्क शौचालय निर्माण योजना समेत कई ऐसी योजनाएं हैं जिसका लाभ सीधे समाज के हर वर्ग हर तबके को मिल रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोतीलाल जयसवाल ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समुचित विकास के लिए ईमानदारी व परिश्रम के साथ कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग के विकास व उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी भाजपा पश्चिमी मंडल हरिशंकर निषाद भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री पंडित शक्ति मणि त्रिपाठी सत्यवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!