Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-त्योहारों के मद्देनजर डीएम.एवं एसपी.ने किया पैदल भ्रमण   संतकबीरनगर। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने संयुक्त रुप से आगामी त्योहार होली एवं शब्बेबारात को सकुशल व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने व जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न कराने के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना धनघटा अन्तर्गत धनघटा बाजार के प्रमुख मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया गया। डीएम व एसपी द्वारा पैदल मार्च के दौरान व्यापारियों, दुकानदारों, राहगीरों को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्थ किया गया। उन्होंने मार्च के दौरान जनता से संवाद स्थापित कर आगामी त्यौहारों को मिलजुल कर सकुशल, शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्वक मनाने, अफवाह पर ध्यान न देने हेतु आमजनमानस से अपील भी की तथा जनता को पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलने का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में जनपद में चाक चैबन्द सुरक्षा तथा आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के पुलिस क्षेत्राधिकारीगण सहित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चैकी प्रभारी मय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना/चैकी क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, मार्गो, चैराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की जा रही है।

संतकबीरनगर-त्योहारों के मद्देनजर डीएम.एवं एसपी.ने किया पैदल भ्रमण

संतकबीरनगर-त्योहारों के मद्देनजर डीएम.एवं एसपी.ने किया पैदल भ्रमण

 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने संयुक्त रुप से आगामी त्योहार होली एवं शब्बेबारात को सकुशल व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने व जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न कराने के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना धनघटा अन्तर्गत धनघटा बाजार के प्रमुख मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया गया। डीएम व एसपी द्वारा पैदल मार्च के दौरान व्यापारियों, दुकानदारों, राहगीरों को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्थ किया गया। उन्होंने मार्च के दौरान जनता से संवाद स्थापित कर आगामी त्यौहारों को मिलजुल कर सकुशल, शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्वक मनाने, अफवाह पर ध्यान न देने हेतु आमजनमानस से अपील भी की तथा जनता को पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलने का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में जनपद में चाक चैबन्द सुरक्षा तथा आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के पुलिस क्षेत्राधिकारीगण सहित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चैकी प्रभारी मय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना/चैकी क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, मार्गो, चैराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!