Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को रात्रि लगभग 10.00 बजे चौकी बिडहर घाट थाना धनघटा अंतर्गत, बिडहर घाट से पुल आ रहे राहगीरों द्वारा चौकी बिड़हरघाट पर बताया गया कि एक बाइक पुल के बीच मे खड़ी है, पास जाकर देखा गया तो एक व्यक्ति बाइक खड़ा कर नदी में कूद गया था। इस सूचना पर प्रभारी चौकी बिड़हरघाट उ0नि0 धर्मेन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा स्थानीय मछुआरों के साथ अविलंब पहुंचकर उक्त नदी में डूबे व्यक्ति को बाहर निकलवाया गया। उक्त व्यक्ति के गाड़ी नंबर से पता और मोबाइल नंबर निकाल कर उसके परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने उसकी पहचान सुनील पुत्र गंगाराम उम्र 26 वर्ष निवासी हरदासपुर थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकर नगर के रूप में की है। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति को जरिए एंबुलेंस से 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहाँगीरगंज, अम्बेडकर नगर भेजा गया।

खुदकुशी करने जा रहे व्यक्ति की पुलिस ने बचाई जान

संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को रात्रि लगभग 10.00 बजे चौकी बिडहर घाट थाना धनघटा अंतर्गत, बिडहर घाट से पुल आ रहे राहगीरों द्वारा चौकी बिड़हरघाट पर बताया गया कि एक बाइक पुल के बीच मे खड़ी है, पास जाकर देखा गया तो एक व्यक्ति बाइक खड़ा कर नदी में कूद गया था। इस सूचना पर प्रभारी चौकी बिड़हरघाट उ0नि0 धर्मेन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा स्थानीय मछुआरों के साथ अविलंब पहुंचकर उक्त नदी में डूबे व्यक्ति को बाहर निकलवाया गया। उक्त व्यक्ति के गाड़ी नंबर से पता और मोबाइल नंबर निकाल कर उसके परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने उसकी पहचान सुनील पुत्र गंगाराम उम्र 26 वर्ष निवासी हरदासपुर थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकर नगर के रूप में की है। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति को जरिए एंबुलेंस से 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहाँगीरगंज, अम्बेडकर नगर भेजा गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!