Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संत कबीर नगर - सदर विधानसभा खलीलाबाद के पूर्व विधायक वरिष्ठ सपा नेता दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जनपदवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। जनपदवासियों को अपने शुभकामना संदेश में पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि, कहते है यदि कलयुग में कोई ईश्वर इस धरती पर हैं, तो वो केवल परम राम भक्त हनुमान जी ही हैं। श्री हनुमान को वायु पुत्र भी कहा जाता है। उनका वेग तो वायु से भी तेज माना जाता है। उनका जन्म ही राम काज को सिध्द करने के लिए हुआ था। हनुमान जी श्री राम के अनन्य भक्त थे। वो हर समय अपने प्रभु श्री राम और माता जानकी की सेवा के लिए तत्पर रहते थे, कहते है, जो भी जन प्रभु राम का नाम जपता है, उसे हनुमान जी की कृपा स्वतः मिल जाती है। उन्होंने कहा कि निष्काम भक्ति, अपार शक्ति व समर्पण के प्रतीक संकटमोचन बजरंगबली जी से प्रार्थना है कि वह हम सभी को बल, बुद्धि, विवेक एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। अपने संदेश में पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि भक्ति, शक्ति, समर्पण और अनुशासन के प्रतीक पवनपुत्र का जीवन हमें हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने की प्रेरणा देता है।

पूर्व विधायक “जय” ने सभी को दी हनुमान जन्मोत्सव की बधाई

 

संत कबीर नगर – सदर विधानसभा खलीलाबाद के पूर्व विधायक वरिष्ठ सपा नेता दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जनपदवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

जनपदवासियों को अपने शुभकामना संदेश में पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि, कहते है यदि कलयुग में कोई ईश्वर इस धरती पर हैं, तो वो केवल परम राम भक्त हनुमान जी ही हैं। श्री हनुमान को वायु पुत्र भी कहा जाता है। उनका वेग तो वायु से भी तेज माना जाता है। उनका जन्म ही राम काज को सिध्द करने के लिए हुआ था। हनुमान जी श्री राम के अनन्य भक्त थे। वो हर समय अपने प्रभु श्री राम और माता जानकी की सेवा के लिए तत्पर रहते थे, कहते है, जो भी जन प्रभु राम का नाम जपता है, उसे हनुमान जी की कृपा स्वतः मिल जाती है। उन्होंने कहा कि निष्काम भक्ति, अपार शक्ति व समर्पण के प्रतीक संकटमोचन बजरंगबली जी से प्रार्थना है कि वह हम सभी को बल, बुद्धि, विवेक एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। अपने संदेश में पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि भक्ति, शक्ति, समर्पण और अनुशासन के प्रतीक पवनपुत्र का जीवन हमें हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!