Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-सपा नपा.प्रत्याशी "जगत"कल करेंगे नामांकन     संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष खलीलाबाद पद के प्रत्याशी जगत जायसवाल बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगे। उन्होंने खलीलाबाद नगर वासियों से अपील किया है कि जिस तरह से पार्टी ने उनके ऊपर विश्वास जताते हुए सिम्बल के साथ प्रत्याशी बनाया है उसी तरह जनता का आर्शिवाद भी मिले खलीलाबाद में चौमुखी विकास कार्य कराये जाने के लिए वह संकल्पित है और जब वह 2012 नगर पालिका अध्यक्ष रहे है तो उनके विकास कार्यो को जनता ने देखा है। नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई कि जगत जायसवाल को नगर पालिका परिषद का समाजवादी पार्टी से अध्यक्ष पद का टिकट मिल गया है तो लोगों में उत्साह की कोई सीमा नहीं रही। लोग उन्हें बधाई देने के लिए उनके आवास पर जाने लगे। यही नहीं लोगों ने विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए उन्हें टिकट मिलने की बधाई दी। लगातार पांच साल तक जनता की सेवा निर्बाध तरीके से करने वाले जगत जायसवाल ने अपने कार्यकाल में नगर पालिका परिषद को एक नया स्वरुप देने का काम किया था। इंडस्ट्रिलय एरिया की सड़कों को नया रुप दिया तथा वहां पर एक शवदाह गृह का निर्माण कराया। उस्का कला, मटिहना का अंबेडकर पार्क के साथ ही गौसपुर तथा अन्य स्थानों पर जो भी विकास कार्य कराए वह जगत ने ही कराए। बरदहिया बाजार की सड़क के साथ ही सब्जी मंडी बाईपास का निर्माण जगत के ही कार्यकाल में हुआ।

संतकबीरनगर-सपा नपा.प्रत्याशी “जगत”कल करेंगे नामांकन

संतकबीरनगर-सपा नपा.प्रत्याशी “जगत”कल करेंगे नामांकन

 

 

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष खलीलाबाद पद के प्रत्याशी जगत जायसवाल बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगे। उन्होंने खलीलाबाद नगर वासियों से अपील किया है कि जिस तरह से पार्टी ने उनके ऊपर विश्वास जताते हुए सिम्बल के साथ प्रत्याशी बनाया है उसी तरह जनता का आर्शिवाद भी मिले खलीलाबाद में चौमुखी विकास कार्य कराये जाने के लिए वह संकल्पित है और जब वह 2012 नगर पालिका अध्यक्ष रहे है तो उनके विकास कार्यो को जनता ने देखा है। नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई कि जगत जायसवाल को नगर पालिका परिषद का समाजवादी पार्टी से अध्यक्ष पद का टिकट मिल गया है तो लोगों में उत्साह की कोई सीमा नहीं रही। लोग उन्हें बधाई देने के लिए उनके आवास पर जाने लगे। यही नहीं लोगों ने विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए उन्हें टिकट मिलने की बधाई दी। लगातार पांच साल तक जनता की सेवा निर्बाध तरीके से करने वाले जगत जायसवाल ने अपने कार्यकाल में नगर पालिका परिषद को एक नया स्वरुप देने का काम किया था। इंडस्ट्रिलय एरिया की सड़कों को नया रुप दिया तथा वहां पर एक शवदाह गृह का निर्माण कराया। उस्का कला, मटिहना का अंबेडकर पार्क के साथ ही गौसपुर तथा अन्य स्थानों पर जो भी विकास कार्य कराए वह जगत ने ही कराए। बरदहिया बाजार की सड़क के साथ ही सब्जी मंडी बाईपास का निर्माण जगत के ही कार्यकाल में हुआ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!