Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-लोक अदालत आयोजन हेतु बैंक प्रमुखों के साथ बैठक   संतकबीरनगर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 13 मई 2023 के सफलता हेतु अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास गोस्वामी ने बुधवार को बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए बैंक प्रमुखों के साथ एडीआर भवन में बैठक ली। अपर जिला जज ने कहा कि 13 मई 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी बैंक प्रमुखगण अभी से जुट जाएं। सभी बैंक के बकायेदारों को सम्मन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के कार्यालय में प्राप्त कराए जाए ताकि सम्मनों को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामिला कराया जा सके। इसके संबंध में लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि समस्त बैंकों के सम्मनों को तैयार किया जा रहा है और जल्द ही अंतरिम सूची तैयार करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेषित करवाया जाएगा। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक दिवाकर पाण्डेय समेत बड़ौदा यूपी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक के प्रमुखगण उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर-लोक अदालत आयोजन हेतु बैंक प्रमुखों के साथ बैठक

संतकबीरनगर-लोक अदालत आयोजन हेतु बैंक प्रमुखों के साथ बैठक

 

संतकबीरनगर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 13 मई 2023 के सफलता हेतु अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास गोस्वामी ने बुधवार को बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए बैंक प्रमुखों के साथ एडीआर भवन में बैठक ली। अपर जिला जज ने कहा कि 13 मई 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी बैंक प्रमुखगण अभी से जुट जाएं। सभी बैंक के बकायेदारों को सम्मन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के कार्यालय में प्राप्त कराए जाए ताकि सम्मनों को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामिला कराया जा सके। इसके संबंध में लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि समस्त बैंकों के सम्मनों को तैयार किया जा रहा है और जल्द ही अंतरिम सूची तैयार करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेषित करवाया जाएगा। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक दिवाकर पाण्डेय समेत बड़ौदा यूपी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक के प्रमुखगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!