Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर - नगर निकाय चुनाव के वक्त नेताओं के बोल वचन तेज हो गए है। एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। ऐसा ही एक बड़ा बयान बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी ने देते हुए कहा कि इस चुनाव में विपक्षियों के जमानत जब्त होंगे, उन्होंने कहा कि हाथी के पैरो तले विपक्षी दबकर खत्म हो जाएंगे। उक्त बातें उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र मेंहदावल में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। आपको बता दें कि बीएसपी जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी मेंहदावल नगर इलाके के सीमा विस्तारित गांवो में पार्टी कैंडिडेट निवर्तमान चेयरमैन श्रीमती प्रमिला जायसवाल के पक्ष में माहौल बनाने निकले थे जहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील जनता से की। निवर्तमान चेयरमैन व पार्टी प्रत्याशी श्रीमती प्रमिला जायसवाल को जनता का सच्चा हिमायती बताते हुए जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी ने कहा कि लगातार दो बार बीएसपी के खाते में गई इस सीट पर एक बार फिर हाथी गर्जना करेगा। हाथी के हुंकार के आगे विपक्ष हताश है, विपक्ष के पास चुनाव लडने के लिए कोई मुद्दा नहीं क्योंकि वर्ष 2012 से लेकर अब तक मोतीलाल जी और प्रमिला जी ने मेंहदावल एरिया का ऐतिहासिक विकास कराया, जनता के बीच, उनके सुख दुख में हमेशा खड़ा रहने वाले मोतीलाल जी और प्रमिला जी के ऊपर जनता का आशीर्वाद है। यहां की जनता अब निर्णय कर चुकी है कि श्रीमती प्रमिला जी को बड़ी जीत दिलानी है। जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी ने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अगड़ो, पिछड़ों, दलितों, शोषितो और वंचितों को एक साथ लेकर चलती है।उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार मेंहदावल से हमारी पार्टी इतनी बड़ी जीत हासिल करेगी जो पूरे प्रदेश में एक मिसाल बन जायेगी।

मेंहदावल में हाथी के पांव तले दबेंगे विपक्षी, जब्त होगी सभी की जमानत -“धर्मदेव”

संतकबीरनगर – नगर निकाय चुनाव के वक्त नेताओं के बोल वचन तेज हो गए है। एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। ऐसा ही एक बड़ा बयान बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी ने देते हुए कहा कि इस चुनाव में विपक्षियों के जमानत जब्त होंगे, उन्होंने कहा कि हाथी के पैरो तले विपक्षी दबकर खत्म हो जाएंगे। उक्त बातें उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र मेंहदावल में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। आपको बता दें कि बीएसपी जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी मेंहदावल नगर इलाके के सीमा विस्तारित गांवो में पार्टी कैंडिडेट निवर्तमान चेयरमैन श्रीमती प्रमिला जायसवाल के पक्ष में माहौल बनाने निकले थे जहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील जनता से की। निवर्तमान चेयरमैन व पार्टी प्रत्याशी श्रीमती प्रमिला जायसवाल को जनता का सच्चा हिमायती बताते हुए जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी ने कहा कि लगातार दो बार बीएसपी के खाते में गई इस सीट पर एक बार फिर हाथी गर्जना करेगा। हाथी के हुंकार के आगे विपक्ष हताश है, विपक्ष के पास चुनाव लडने के लिए कोई मुद्दा नहीं क्योंकि वर्ष 2012 से लेकर अब तक मोतीलाल जी और प्रमिला जी ने मेंहदावल एरिया का ऐतिहासिक विकास कराया, जनता के बीच, उनके सुख दुख में हमेशा खड़ा रहने वाले मोतीलाल जी और प्रमिला जी के ऊपर जनता का आशीर्वाद है। यहां की जनता अब निर्णय कर चुकी है कि श्रीमती प्रमिला जी को बड़ी जीत दिलानी है। जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी ने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अगड़ो, पिछड़ों, दलितों, शोषितो और वंचितों को एक साथ लेकर चलती है।उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार मेंहदावल से हमारी पार्टी इतनी बड़ी जीत हासिल करेगी जो पूरे प्रदेश में एक मिसाल बन जायेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!