Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक   संतकबीरनगर। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में आगामी बरसात के मौसम में सम्भावित बाढ़ एवं बंधो के कटान आदि से बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने जनपद में बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील नदियों राप्ती एवं घाघरा के आस-पास के इलाकों में सम्भावित बाढ़ से पूर्व की गयी तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए बंधो, बाढ़ चौकियो, आश्रय स्थलो, बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों आदि के बारे में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बाढ़ अधिकारी/अधिशाषी अधिकारी ड्रेनेज खण्ड ने सम्भावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत अब तक की तैयारियों के बारे में अवगत कराया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं/बंधों की मरम्मत आदि को गुणवत्ता सहित अबिलम्ब पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जनपद के तीनों तहसीलो के उप जिलाधिकारीगण को अपने-अपने तहसीलों में बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत किये जा रहें प्रबन्धों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगो से किसी भी सम्भावित समस्या के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर इसका निस्तारण सुनिश्चित करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि शत प्रतिशत हैण्ड पम्पो को क्रियाशील रखते हुए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने बाढ़ के दौरान किसी भी संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक और जीवन रक्षक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी बाढ़ की सम्भावना से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों विशेष रूप से धनघटा एवं मेंहदावल तहसील में बाढ़ से प्रभावित हो सकने वाले ग्रामीणों एवं उनके पशुओं को बाढ़ के दौरान व्यवस्थित किये जाने हेतु राहत कैम्पों की स्थापना एवं संचालन से सम्बंधित बिन्दुओं की समीक्षा बिन्दुवार सम्बंधित अधिकारियों से उनके जिम्मेदारियों एवं विभागीय कार्याे के विषय में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि क्योकि बाढ़ की स्थिति में विभिन्न प्रकार की संक्रमणों आदि की सम्भावना काफी बढ़ जाती है इसलिए इससे बचाव के उपायो को पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए तथा संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक और जीवन रक्षक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र में बरसात के मौसम में सम्भावित जल जमाव से निपटने के लिए पहले से ही जल निकासी की व्यवस्था एवं नालो की साफ-सफाई दुरूस्त करने के निर्देश सम्बंधित अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को दिये गये। बैठक में एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सीडीओ संत कुमार, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डॉ0 अनिरूद्व सिंह, एसडीएम तहसीलदार सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

संतकबीरनगर-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में आगामी बरसात के मौसम में सम्भावित बाढ़ एवं बंधो के कटान आदि से बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने जनपद में बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील नदियों राप्ती एवं घाघरा के आस-पास के इलाकों में सम्भावित बाढ़ से पूर्व की गयी तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए बंधो, बाढ़ चौकियो, आश्रय स्थलो, बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों आदि के बारे में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बाढ़ अधिकारी/अधिशाषी अधिकारी ड्रेनेज खण्ड ने सम्भावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत अब तक की तैयारियों के बारे में अवगत कराया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं/बंधों की मरम्मत आदि को गुणवत्ता सहित अबिलम्ब पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जनपद के तीनों तहसीलो के उप जिलाधिकारीगण को अपने-अपने तहसीलों में बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत किये जा रहें प्रबन्धों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगो से किसी भी सम्भावित समस्या के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर इसका निस्तारण सुनिश्चित करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि शत प्रतिशत हैण्ड पम्पो को क्रियाशील रखते हुए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने बाढ़ के दौरान किसी भी संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक और जीवन रक्षक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी बाढ़ की सम्भावना से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों विशेष रूप से धनघटा एवं मेंहदावल तहसील में बाढ़ से प्रभावित हो सकने वाले ग्रामीणों एवं उनके पशुओं को बाढ़ के दौरान व्यवस्थित किये जाने हेतु राहत कैम्पों की स्थापना एवं संचालन से सम्बंधित बिन्दुओं की समीक्षा बिन्दुवार सम्बंधित अधिकारियों से उनके जिम्मेदारियों एवं विभागीय कार्याे के विषय में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि क्योकि बाढ़ की स्थिति में विभिन्न प्रकार की संक्रमणों आदि की सम्भावना काफी बढ़ जाती है इसलिए इससे बचाव के उपायो को पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए तथा संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक और जीवन रक्षक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र में बरसात के मौसम में सम्भावित जल जमाव से निपटने के लिए पहले से ही जल निकासी की व्यवस्था एवं नालो की साफ-सफाई दुरूस्त करने के निर्देश सम्बंधित अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को दिये गये। बैठक में एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सीडीओ संत कुमार, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डॉ0 अनिरूद्व सिंह, एसडीएम तहसीलदार सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!