Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-डीएम.एवं एसपी.ने निकाय चुनाव के मद्देनजर महुली कस्बे में किया पैदल मार्च   संतकबीरनगर। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने संयुक्त रुप से शनिवार को उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव-2023 को शांन्ति एवं सकुशल संम्पन्न कराये जाने व चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना महुली अन्तर्गत हरिहरपुर कस्बा में मय पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर निर्भीक व शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से आदर्श आचार संहिता के पालन की अपील की गई व जगह-जगह रुककर आम जनता से बातचीत की गई तथा भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया गया साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। गश्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया गया कि जनपद संतकबीरनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना महुली संतोष कुमार मिश्र, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0 जितेन्द्र यादव सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर-डीएम.एवं एसपी.ने निकाय चुनाव के मद्देनजर महुली कस्बे में किया पैदल मार्च

संतकबीरनगर-डीएम.एवं एसपी.ने निकाय चुनाव के मद्देनजर महुली कस्बे में किया पैदल मार्च

 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने संयुक्त रुप से शनिवार को उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव-2023 को शांन्ति एवं सकुशल संम्पन्न कराये जाने व चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना महुली अन्तर्गत हरिहरपुर कस्बा में मय पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर निर्भीक व शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से आदर्श आचार संहिता के पालन की अपील की गई व जगह-जगह रुककर आम जनता से बातचीत की गई तथा भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया गया साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। गश्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया गया कि जनपद संतकबीरनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना महुली संतोष कुमार मिश्र, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0 जितेन्द्र यादव सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!