Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी,हुआ सम्मान     संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में रविवार को प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा राकेश कुमार मिश्र के प्रोत्साहन से प्रेरित होकर रियाज पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी कथक पुरवा द्वारा च्यूटना चौराहा टेमा रहमत मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनो तरफ आवागमन को कवर करने के लिए 02 सीसीटीवी, अनुज कुमार वर्मा पुत्र ईश्वर देव वर्मा निवासी पचपोखरी, विजय वर्मा पुत्र शिवचरण वर्मा निवासी परसाकला, विशाल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पचपोखरी द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। इन सभी लोगों को प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा राकेश कुमार मिश्र, उ0नि0 चन्द्रप्रकाश सिंह, उ0नि0 सत्येन्द्र यादव, बीट आरक्षी प्रशान्त विक्रम सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संतकबीरनगर पुलिस द्वारा जनसामान्य से अपील किया जा रहा है कि वे अपने अपने घरों, कालोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरुर लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें, जिससे कि अपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके, आपका यह छोटा सा प्रयास कानून व्यवस्था बेहतर करने में बहुत कारगर होगा।

संतकबीरनगर-आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी,हुआ सम्मान

संतकबीरनगर-आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी,हुआ सम्मान

 

 

संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में रविवार को प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा राकेश कुमार मिश्र के प्रोत्साहन से प्रेरित होकर रियाज पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी कथक पुरवा द्वारा च्यूटना चौराहा टेमा रहमत मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनो तरफ आवागमन को कवर करने के लिए 02 सीसीटीवी, अनुज कुमार वर्मा पुत्र ईश्वर देव वर्मा निवासी पचपोखरी, विजय वर्मा पुत्र शिवचरण वर्मा निवासी परसाकला, विशाल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पचपोखरी द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। इन सभी लोगों को प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा राकेश कुमार मिश्र, उ0नि0 चन्द्रप्रकाश सिंह, उ0नि0 सत्येन्द्र यादव, बीट आरक्षी प्रशान्त विक्रम सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संतकबीरनगर पुलिस द्वारा जनसामान्य से अपील किया जा रहा है कि वे अपने अपने घरों, कालोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरुर लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें, जिससे कि अपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके, आपका यह छोटा सा प्रयास कानून व्यवस्था बेहतर करने में बहुत कारगर होगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!