Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-दुधारा पुलिस ने एससी/एसटी.एक्ट के चार वांक्षित को किया गिरफ्तार     संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्रीमती दीपांशी राठौर के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 229 / 2023 धारा 504/506/354/354(क)/34 भा0द0वि0 व धारा 3(1)ब(1), धारा 3(1) ध, धारा 3(2)ट(क) एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित 04 अभियुक्तगण शहाबुद्दीन पुत्र शफीकुर्रहमान, मोफीद पुत्र अनीश, सगीर पुत्र अब्दुल कुदुश, अब्दुल वहाव पुत्र फजलुर्रहमान निवासीगण उचहराकला थाना दुधारा को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। विदित हो कि उक्त अभियुक्तगण द्वारा गत 25, जून, 2023 को वादिनी की पुत्री के साथ शौच जाते समय छेड़छाड़ की घटना कारित की गई थी व उक्त घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने तथा जानमाल की धमकी दी गयी थी, जिसके संबन्ध में वादी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना दुधारा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त सभी आरोपी अभियुक्तगण को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

संतकबीरनगर-दुधारा पुलिस ने एससी/एसटी.एक्ट के चार वांक्षित को किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर-दुधारा पुलिस ने एससी/एसटी.एक्ट के चार वांक्षित को किया गिरफ्तार

 

 

संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्रीमती दीपांशी राठौर के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 229 / 2023 धारा 504/506/354/354(क)/34 भा0द0वि0 व धारा 3(1)ब(1), धारा 3(1) ध, धारा 3(2)ट(क) एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित 04 अभियुक्तगण शहाबुद्दीन पुत्र शफीकुर्रहमान, मोफीद पुत्र अनीश, सगीर पुत्र अब्दुल कुदुश, अब्दुल वहाव पुत्र फजलुर्रहमान निवासीगण उचहराकला थाना दुधारा को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। विदित हो कि उक्त अभियुक्तगण द्वारा गत 25, जून, 2023 को वादिनी की पुत्री के साथ शौच जाते समय छेड़छाड़ की घटना कारित की गई थी व उक्त घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने तथा जानमाल की धमकी दी गयी थी, जिसके संबन्ध में वादी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना दुधारा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त सभी आरोपी अभियुक्तगण को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!