Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
लखनऊ में अपना दल एस पार्टी के कैम्प कार्यालय में आयोजित प्रांतीय मासिक बैठक की शुरुवात नववर्ष मिलन समारोह के साथ हुई। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी का उत्साह वर्धन किया। अनुप्रिया पटेल ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में अपना दल सोनेलाल अपनी जीत का रिकार्ड सौ प्रतिशत कायम रखने की दिशा में नए वर्ष पर अपना कदम आगे बढ़ा दिया है। इस मासिक बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए पार्टी को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया और शीर्ष नेतृत्व को ये भरोसा दिलाया कि पिछले लोक सभा चुनाव से बेहतर परिणाम देने की सभी शत प्रतिशत कोशिश कर रहे है।
 
वहीं इसी कड़ी में संतकबीरनगर जिले के रहने वाले पार्टी के व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने अपना बूथ सबसे मजबूत को लेकर जो कहा वो बात राष्ट्रीय अध्यक्षा समेत सभी पदाधिकारियों ने ताली बजाकर उसकी सराहना की। अपने संबोधन में पुष्कर चौधरी ने कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत के जरिए ही हम और हमारी पार्टी लगातार दो लोकसभा चुनावों में दमदार प्रदर्शन कर सत्ता में भागीदार तो बनी ही साथ प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी बनने का गौरव भी हासिल किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का जितना सम्मान पार्टी करती है आज उसी का ये नतीजा है कि पार्टी का एक एक कार्यकर्ता एक सिपाही के रूप में पार्टी को लगातार मजबूत बनाने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पार्टी द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में लोग पार्टी से जुड़े उसे देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी का ग्राफ कितनी तेजी से बढ़ा है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के घोषित उम्मीदवारों को सदन में भेजने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ा जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष आषीश पटेल, सांसद सोनभद्र माननीय पकौड़ी लाल कोल ,प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह , राष्ट्रीय महासचिव के के पटेल,राष्ट्रीय सचिव गिरजेश पटेल, राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार, राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह राठौर युवा मंच, उपाध्यक्ष सतीश सिंह , कौशल्या मौर्या प्रदेश महासचिव महिला मंच जिलाध्यक्ष बाबू लाल कनौजिया, दीप नारायण विधानसभा अध्यक्ष मेहदावल समेत पूरे प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अपना बूथ सबसे मजबूत के जरिए सत्ता में दुबारा होगी वापसी -“पुष्कर”

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!