संतकबीरनगर- काला नमक धान की खेती के विभिन्न वैरायटी के शोधकर्ता डॉ रामचेत चौधरी को पद्मश्री सम्मान मिलने की सूचना पर न सिर्फ संतकबीरनगर जिले के लोग प्रफुल्लित है बल्कि पूरे पूर्वांचल के लोगों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के उन्नतशील किसानों से लेकर जानी मानी हस्तियां लगातार दूरभाष अथवा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो के माध्यम से उन्हे बधाई दे रहे है। इस कड़ी में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने जा रहे डॉ रामचेत चौधरी की खबर सुनकर आह्लादित और गदगद दिखे जिले के चर्चित समाजसेवी तथा सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने पद्मश्री से अलंकृत डॉ रामचेत चौधरी को अपने संस्थान में सम्मानित करने के लिए जब निमंत्रण भेजा तब उन्होंने विदेश में होने का हवाला देते हुए अपने छोटे सुपुत्र समान पुष्कर चौधरी को सूर्या ग्रुप के चेयरमैन के पास भेजे जहां उनके प्रतिनिधि के रूप में पुष्कर चौधरी का सम्मान हुआ। स्वयं सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय ने पुष्कर चौधरी को फूलमाला पहनाते हुए उन्हे बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। गौरतलब हो कि पुष्कर चौधरी अपना दल एस के वरिष्ठ नेता तथा संगठन के व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष भी है जिनका डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी के परिवार से वर्षों पुराना नाता है। खुद के स्वागत के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय की प्रशंसा में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि डॉ उदय हमारे अभिवावक और बड़े भाई समान है जिन्होंने पिता जी को सम्मान देने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन वो बाहर होने के कारण यहां आ नही पाए जिसके कारण पिता जी के सम्मान की तरह बड़े भाई डॉक्टर उदय जी ने मेरा सम्मान किया। पुष्कर चौधरी ने बताया कि काला नमक धान की उन्नत खेती और विभिन्न वैरायटी के शोधकर्ता आदरणीय बड़े पिता जी को उत्तरप्रदेश सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित करने का कार्य किया है जो स्वागत योग्य है।