Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर - "पेड़ पौधे हैं तो हम हैं, पेड़ नहीं तो हम नहीं, के नारे के साथ क्रीड़ा भारती के जिम्मेदारों ने 151 नए पेड़ लगाते हुए हरियाली का संदेश दिया। पेड़ के बिना मानव जीवन की कल्पना नही की जा सकती इस सोच को आगे बढ़ाते हुए क्रीड़ा भारती के जिम्मेदारों में शामिल प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष ऋषिदेव, संयुक्त मंत्री रामेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष बागेश तिवारी, संगठन के आईटी सेल प्रमुख विवेक सिंह, कोषाध्यक्ष रिंकू सिंह, खेल प्रभारी संजीव श्रीवास्तव समेत संगठन के अन्य सदस्यों और शहर की जानी मानी हस्तियों ने एक साथ 151 नए पेड़ लगाकर सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा पेड़ प्रकृति के वरदान हैं, पेड़ ही हमारे जीवन के आधार हैं तथा पेड़ ही धरती के श्रृंगार हैं। वहीं जिलाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सिन्हा ने पेड़ पौधों के महत्वों की जानकारी देते हुए कहा कि बिना पेड़ मानव की कल्पना ही नहीं की जा सकती हैं। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। तथा पेड़ ही पर्यावरण में फैली कार्बन-डाई-ऑक्साइड को संतुलित करते हैं। उन्होंने युवाओं तथा विद्यार्थियों को पेड़ पौधों की उचित तरीके से देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती आईटी सेल के प्रमुख तथा शहर खलीलाबाद के विवेकानंद हॉस्पिटल के संचालक विवेक सिंह ने कहा कि ऐसा समझो कि पेड़ है तो हम हैं। पेड़ नहीं तो हम नहीं। लगातार बिगड़ते पर्यावरण प्रदूषण तथा बढ़ते तापमान को रोकने के लिए पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी हैं। जबकि संगठन के उपाध्यक्ष बागेश तिवारी ने कहा कि पारंपरिक परंपरा पेड़ों को लगाना उनमें पानी देना पूज्यनीय कार्य माना जाता हैं। हमें आदरणीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अवसर पर पौधारोपण करने वालों ने पौधों की सार-सम्भाल की जिम्मेदारी भी ली।सभी ने यह संकल्प लिया कि जब तक व पौधे बड़े नही हो जाते तबतक उनके संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

151 पौधे रोपित कर क्रीड़ा भारती ने दिया हरियाली का संदेश 

संतकबीरनगर – “पेड़ पौधे हैं तो हम हैं, पेड़ नहीं तो हम नहीं, के नारे के साथ क्रीड़ा भारती के जिम्मेदारों ने 151 नए पेड़ लगाते हुए हरियाली का संदेश दिया। पेड़ के बिना मानव जीवन की कल्पना नही की जा सकती इस सोच को आगे बढ़ाते हुए क्रीड़ा भारती के जिम्मेदारों में शामिल प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष ऋषिदेव, संयुक्त मंत्री रामेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष बागेश तिवारी, संगठन के आईटी सेल प्रमुख विवेक सिंह, कोषाध्यक्ष रिंकू सिंह, खेल प्रभारी संजीव श्रीवास्तव समेत संगठन के अन्य सदस्यों और शहर की जानी मानी हस्तियों ने एक साथ 151 नए पेड़ लगाकर सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा पेड़ प्रकृति के वरदान हैं, पेड़ ही हमारे जीवन के आधार हैं तथा पेड़ ही धरती के श्रृंगार हैं। वहीं जिलाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सिन्हा ने पेड़ पौधों के महत्वों की जानकारी देते हुए कहा कि बिना पेड़ मानव की कल्पना ही नहीं की जा सकती हैं। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। तथा पेड़ ही पर्यावरण में फैली कार्बन-डाई-ऑक्साइड को संतुलित करते हैं। उन्होंने युवाओं तथा विद्यार्थियों को पेड़ पौधों की उचित तरीके से देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती आईटी सेल के प्रमुख तथा शहर खलीलाबाद के विवेकानंद हॉस्पिटल के संचालक विवेक सिंह ने कहा कि ऐसा समझो कि पेड़ है तो हम हैं। पेड़ नहीं तो हम नहीं। लगातार बिगड़ते पर्यावरण प्रदूषण तथा बढ़ते तापमान को रोकने के लिए पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी हैं। जबकि संगठन के उपाध्यक्ष बागेश तिवारी ने कहा कि पारंपरिक परंपरा पेड़ों को लगाना उनमें पानी देना पूज्यनीय कार्य माना जाता हैं। हमें आदरणीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अवसर पर पौधारोपण करने वालों ने पौधों की सार-सम्भाल की जिम्मेदारी भी ली।सभी ने यह संकल्प लिया कि जब तक व पौधे बड़े नही हो जाते तबतक उनके संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!