Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर जिले में कौमी एकता के प्रतीक बन चुके चेयरमैन जगत जायसवाल आज प्रमुख ईदगाह स्थलों पर पहुंच मुस्लिम समाज को त्याग और कुर्बानी के पर्व ईद उल अज़हा की बधाई दी। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के विभिन्न ईदगाह स्थलों पर पहुंच उन्होंने स्थानीय लोगों को गले लगाते हुए सभी को इस त्यौहार की मुबारक बाद दी। अपने संदेश में चेयरमैन जगत जायसवाल ने केकहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार बलिदान, समर्पण, सेवा, त्याग और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को समाज में एकता, सद्भाव व परस्पर सहयोग की भावना को सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है।
गौरतलब हो कि ईद उल अज़हा की पूर्व संध्या पर चेयरमैन जगत जायसवाल ने शहर क्षेत्र के विभिन्न ईदगाह स्थलों का निरीक्षण कर तड़के सुबह तक सारी सुविधाओं का इंतजाम कर रखा था, उनके उस इंतजामात से खुश मुस्लिम समाज के लोग जब उन्हें अपने बीच पाए तो सभी को खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने चेयरमैन जगत जायसवाल को पहले गले लगाया फिर उन्हें सेवइयां खिलाते हुए उन्हे त्यौहार की मुबारकबाद पेश की। वहीं गंगा जमुनी तहजीब को लेकर चलने वाले चेयरमैन जगत जायसवाल ने सभी को ईद उल अज़हा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हिन्दू मुस्लिम की एकता और अखंडता ही देश की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि संत कबीर की इस धरती ने सदा ही अमन चैन का पैगाम पूरे विश्व को दिया है।

चेयरमैन जगत ने मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर दी ईद उल अज़हा की बधाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!