Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पुलिस विभाग का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। यहां पुलिस अधीक्षक संदीप मीना ने अपनी त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता से एक घायल व्यक्ति की जान बचाकर, मानवता की एक मिसाल पेश की है। दरअसल, संतकबीरनगर में एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के खम्हरिया गांव के पास एक वैगनआर कार और एक ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई थी। घटना के वक्त, SP संदीप मीना अपने क्षेत्र भ्रमण पर थे और कांटे चौराहे के पास ही मौजूद थे। जैसे ही उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली, वो बिना एक पल गंवाए, चंद मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर SP मीना ने देखा कि मगहर कस्बे के रहने वाले विजय कुमार गंभीर रूप से घायल पड़े हैं। उन्होंने बिना किसी देरी के, तुरंत घायल विजय कुमार को अपने पुलिस वाहन में बिठाया और सीधे अस्पताल पहुंचाया। SP संदीप मीना के इस सराहनीय कार्य की अब हर तरफ तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर आम जनता तक, हर कोई उनके इस मानवीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा कर रहा है। SP के इस काम ने न सिर्फ एक जान बचाई है, बल्कि पुलिस के प्रति लोगों के विश्वास को भी और मजबूत किया है। SP के इस कार्य की तारीफ सत्यमेव टाइम्स के ट्विटर अकाउंट पर देते हुए मुख्य विपक्षी दल के नेता पूर्व विधान सभा प्रत्याशी मेंहदावल जयराम पांडेय ने लिखा है कि "प्रशंसनीय......इससे परिवार द्वारा मिले हुए संस्कार का पता चलता है, कि पद प्रतिष्ठा मिलने के बावजूद हृदय की निष्ठा बनी हुई है| इसके अलावा कई अन्य ट्विटर यूजर्स ने SP के इस सराहनीय कार्य की तारीफ की है

UP के इस IPS ने पेश की मानवता की मिसाल : तारीफ करते नहीं थक रहें हैं लोग

संतकबीरनगर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पुलिस विभाग का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। यहां पुलिस अधीक्षक संदीप मीना ने अपनी त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता से एक घायल व्यक्ति की जान बचाकर, मानवता की एक मिसाल पेश की है। दरअसल, संतकबीरनगर में एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के खम्हरिया गांव के पास एक वैगनआर कार और एक ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई थी। घटना के वक्त, SP संदीप मीना अपने क्षेत्र भ्रमण पर थे और कांटे चौराहे के पास ही मौजूद थे। जैसे ही उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली, वो बिना एक पल गंवाए, चंद मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर SP मीना ने देखा कि मगहर कस्बे के रहने वाले विजय कुमार गंभीर रूप से घायल पड़े हैं। उन्होंने बिना किसी देरी के, तुरंत घायल विजय कुमार को अपने पुलिस वाहन में बिठाया और सीधे अस्पताल पहुंचाया।

SP संदीप मीना के इस सराहनीय कार्य की अब हर तरफ तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर आम जनता तक, हर कोई उनके इस मानवीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा कर रहा है। SP के इस काम ने न सिर्फ एक जान बचाई है, बल्कि पुलिस के प्रति लोगों के विश्वास को भी और मजबूत किया है। SP के इस कार्य की तारीफ सत्यमेव टाइम्स के ट्विटर अकाउंट पर देते हुए मुख्य विपक्षी दल के नेता पूर्व विधान सभा प्रत्याशी मेंहदावल जयराम पांडेय ने लिखा है कि “प्रशंसनीय……इससे परिवार द्वारा मिले हुए संस्कार का पता चलता है, कि पद प्रतिष्ठा मिलने के बावजूद हृदय की निष्ठा बनी हुई है| इसके अलावा कई अन्य ट्विटर यूजर्स ने SP के इस सराहनीय कार्य की तारीफ की है

Leave a Reply

error: Content is protected !!