संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और इसमें शामिल सभी पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने और जनता के साथ मधुर व्यवहार स्थापित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद, पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई और परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी कराई गई।
परेड के उपरांत, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स परिसर का भी गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने मेस, गणना कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, डायल 112, आमी बैरक, परिवहन शाखा, और आरटीसी कक्षाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों की जांच की और सभी गार्द कमांडरों को गार्द की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
