Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संत कबीर नगर जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा.) परीक्षा-2023 जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न हुई।
परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 8299 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3921 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 4378 अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दिन भर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

संतकबीरनगर में RO/ARO (प्रा.) परीक्षा-2023 शांतिपूर्ण संपन्न

Leave a Reply

error: Content is protected !!