संतकबीरनगर – जिले के खलीलाबाद सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पटखौली में एक विधवा महिला अर्चना सिंह अपनी भूमिधरी ज़मीन पर दबंगों और भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से त्रस्त हैं। राजस्व अभिलेखों में दर्ज अपनी आराजी संख्या 119 ड0 के लगभग चार बिस्वा हिस्से पर दबंगों ने मड़हा, छप्पर आदि रखकर कब्जा कर लिया है।
पीड़ित अर्चना सिंह ने तहसील से लेकर प्रदेश स्तर तक के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन उन्हें कहीं से न्याय नहीं मिला। यहां तक कि उप जिलाधिकारी खलीलाबाद न्यायालय द्वारा 16 अगस्त 2019 (संशोधित 5 सितंबर 2019) को बेदखली का आदेश और टीम का गठन होने के बावजूद, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ढिलाई के कारण मामला लटका रहा।
दबंगों ने मंडलायुक्त बस्ती मंडल में फर्जी अपील दायर कर मामले को और उलझाया, जिसे मंडलायुक्त महोदय ने 19 मई 2025 को निरस्त कर दिया। मंडलायुक्त के आदेश को ढाई महीने से अधिक का समय बीत चुका है, और विधवा महिला द्वारा जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी को बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अवैध कब्जा हटवाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

