
दुधारा थाना क्षेत्र के उसराशहीद का मामला
सेमरियावा। सोमवार को बीएमसीटी बस्ती- मेहदावल मार्ग पर स्थित उसराशहीद चौराहे पर एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक में ठोंकर मार दी जिससे महिला के ट्रक के नीचे आ जाने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को कब्ज़े में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
दुधारा थाना क्षेत्र के दुधारा निवासी वलीउल्लाह अपनी पत्नी कैसर जहाँ के साथ बाघनगर जा रहे थे अभी वह उसराशहीद चौराहे पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 51 एटी 1361के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोंकर मार दी जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और महिला ट्रक के पहिये के नीचे आ गई जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे चौकी प्रभारी बाघनगर सचिन्द्र नाथ राय ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। ट्रक और उसके चालक को कब्ज़े में ले लिया है।
मृतका के देवर मतीउल्लाह पुत्र हफीजुल्लाह ने मुकामी पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।