Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   लखनऊ- समाजसेवा और राजनीतिक संघर्ष की आग में तपकर निकले जुझारू नेता अब्दुल अजीम को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने आज लखनऊ में अब्दुल अजीम को पार्टी के प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया। आपको बता दें कि अब्दुल अजीम का राजनीतिक सफर संघर्षों से भरा रहा है। बसपा से लेकर निषाद पार्टी तक में प्रमुख पदों पर रहते हुए उन्होंने समाजसेवा के माध्यम से राजनीति में अपनी मजबूत जगह बनाई। गौरतलब है कि गत दिनों कुछ असामाजिक तत्वों ने अब्दुल अजीम पर जानलेवा हमला किया था। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद उनकी पूर्व पार्टी (निषाद पार्टी) ने उनसे दूरी बना ली थी। लेकिन इस चुनौतीपूर्ण समय में सुभासपा ने न सिर्फ उन्हें सहारा दिया बल्कि उनकी सक्रिय सदस्यता के तुरंत बाद प्रदेश सचिव जैसा महत्वपूर्ण पद देकर उनके योगदान को सम्मान दिया है। अब्दुल अजीम अपनी दूरदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली के कारण ग्रामीण मतदाताओं के बीच गहरी पकड़ बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी यह विशेषता सुभासपा को जमीनी स्तर पर अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करेगी। प्रदेश सचिव मनोनीत होने के बाद अब्दुल अजीम ने भावुकता के साथ दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "आदरणीय अध्यक्ष जी ने मुझ पर जो अमूल्य जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उस पर सौ प्रतिशत खरा उतरने और संतकबीरनगर समेत पूरे प्रदेश में पार्टी को नए आयाम तक पहुंचाने का सफलतापूर्वक काम करूंगा।"

राजनीति के रण में “ओपी राजभर” का बड़ा दांव: अब्दुल अजीम को बनाया प्रदेश सचिव

 

लखनऊ– समाजसेवा और राजनीतिक संघर्ष की आग में तपकर निकले जुझारू नेता अब्दुल अजीम को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने आज लखनऊ में अब्दुल अजीम को पार्टी के प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया।
आपको बता दें कि अब्दुल अजीम का राजनीतिक सफर संघर्षों से भरा रहा है। बसपा से लेकर निषाद पार्टी तक में प्रमुख पदों पर रहते हुए उन्होंने समाजसेवा के माध्यम से राजनीति में अपनी मजबूत जगह बनाई। गौरतलब है कि गत दिनों कुछ असामाजिक तत्वों ने अब्दुल अजीम पर जानलेवा हमला किया था। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद उनकी पूर्व पार्टी (निषाद पार्टी) ने उनसे दूरी बना ली थी। लेकिन इस चुनौतीपूर्ण समय में सुभासपा ने न सिर्फ उन्हें सहारा दिया बल्कि उनकी सक्रिय सदस्यता के तुरंत बाद प्रदेश सचिव जैसा महत्वपूर्ण पद देकर उनके योगदान को सम्मान दिया है।
अब्दुल अजीम अपनी दूरदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली के कारण ग्रामीण मतदाताओं के बीच गहरी पकड़ बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी यह विशेषता सुभासपा को जमीनी स्तर पर अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करेगी। प्रदेश सचिव मनोनीत होने के बाद अब्दुल अजीम ने भावुकता के साथ दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “आदरणीय अध्यक्ष जी ने मुझ पर जो अमूल्य जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उस पर सौ प्रतिशत खरा उतरने और संतकबीरनगर समेत पूरे प्रदेश में पार्टी को नए आयाम तक पहुंचाने का सफलतापूर्वक काम करूंगा।”

Leave a Reply

error: Content is protected !!