उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने की कवायद में जुटी योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है, सरकार द्वारा एक तरफ जहां ऑपरेशन लंगड़ा अभियान चलाकर अपराधियों की कमर तोड़ी जा रही है वहीं मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेती दिख रही हैं। इसी कड़ी में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत एक बड़ी कार्रवाई संतकबीरनगर जिले में उस वक्त देखने को मिली जब नाबालिग के साथ रेप करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। यह मुठभेड़ शहर कोतवाली क्षेत्र के उस्का खुर्द के निकट हुआ, जेल जाने के डर से अभियुक्त पेशाब करने के बहाने पुलिस कस्टडी से भागने की जब कोशिश करने लगा तब पुलिस ने उसपर फायरिंग किया जिसके चलते अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। घायल अवस्था में अभियुक्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि 17 अक्टूबर 2025 को शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले बदरे आलम नाम के अभियुक्त ने एक नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी, इसी दौरान मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को रौरापार चौराहे के निकट गिरफ्तार किया। पुलिस जब अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली ला रही थी तभी जब पुलिस की टीम उसका खुर्द के निकट पहुंची तभी अभियुक्त पेशाब करने के बहाने गाड़ी से उतर कर भागने की कोशिश करने लगा था।